क्रिकेट
RCB Victory Parade: आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद आरसीबी ट्रॉफी के साथ बेंगलुरु में रोड शो करने वाली थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा, क्योंकि परेड अब कैंसल हो गई है.
आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अहमदाबाद से बेंगलुरु पहुंचकर ट्रॉफी के साथ रोड शो करने वाली थी. लेकिन अब खबर आ रही है कि आरसीबी की परेड कैंसल हो गई है. हालांकि इससे कई करोड़ों फैंस का दिल जरूर टूटने वाला है. विराट कोहली ने भी चैंपियन बनने के बाद कहा था कि वो बेंगलुरु जाएंगे और वहां फैंस के साथ जश्न मनाएंगे. आइए जानते हैं कि आखिर क्यों बेंगलुरु में परेड नहीं निकलेगी और पूरा मामला क्या है.
आरसीबी परेड कैंसिल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद बेंगलुरु की सड़कों पर परेड निकालने वाली थी. ये परेड विधान सौदा से शुरू होकर चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खत्म होनी थी. लेकिन ट्रैफिक एडवाइजरी चलते परेड को कैंसिल कर दिया गया है. इतना ही नहीं बेंगलुरु में फैंस और अन्य लोगों के लिए विशेष गाइडलाइंस भी जारी की गई हैं.
PTI SHORTS | RCB’s victory parade cancelled due to crowd surge, says DK Shivakumar; apologises to Karnataka
— Press Trust of India (@PTI_News) June 4, 2025
WATCH: https://t.co/0VIMC9aAlw
Subscribe to PTI's YouTube channel for in-depth reports, exclusive interviews, and special visual stories that take you beyond the…
WTF 😭😭
No Victory Parade? @RCBTweets please don't disappoint us 🙏#RCBvsPBKS #RCB #IPLFinal pic.twitter.com/naYXNR4QpF— Virat👑Rocky✨️ (@Virat_Rocky18) June 4, 2025
ऐसे मनेगा आरसीबी की जीत का जश्न
रोड शो और परेड कैंसिल होने के बाद सबसे बड़ा सवाल आपके मन में होगा कि क्या आरसीबी ट्रॉफी का जश्न नहीं मनाएंगी? लेकिन आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. आरसीबी खिताब जीतने के बाद जश्न जरूर मनाएंगी. अब पूरी टीम सीधा एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचेंगे और मैदान पर इसका जश्न मनाया जाएगा. बेंगलुरु पुलिस ने फैंस से अपील की है कि लिमिटेड पार्किंग की वजह से मेट्रो या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें. ये भी कहा गया है कि अगर कोई जरूरी काम नहीं है, तो 4 जून को 3 बजे से रात के 8 बजे तक CBD की तरफ न जाए. क्योंकि उस तरफ लोगों को भारी ट्रैफिक से जूझना पड़ सकता है.
“I apologise for overcrowding. The crowd was uncontrollable” - DK Shivakumar apologises. #IPLFinals #chinnaswamystadium pic.twitter.com/auDcJ2KKIS
— Shilpa (@shilpa_cn) June 4, 2025
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.