क्रिकेट
RCB vs PBKS Final: आरसीबी के विस्फोटक ओपनर फिल साल्ट आईपीएल फाइनल खेलेंगे या नहीं. उन्हें लेकर ताजा अपडेट सामने आया है.
आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन इस मैच से पहले आरसीबी की परेशानी बड़ गई है. क्योंकि विस्फोटक ओपनर फिल साल्ट के खेलने संदेह है. हालांकि उनको लेकर अब सबकुछ साफ हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, साल्ट क्वालिफायर 1 के बाद लंदन चले गए थे, जिसके बाद से उनके को लेकर अटकलें काफी तेज हो गई है. लेकिन अब उनके लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया है. आइए जानते हैं कि साल्ट फाइनल खेलेंगे या नहीं.
साल्ट को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट
रिपोर्ट के मुताबकि, फिल साल्ट पिता बने हैं. उनकी वाइफ ने एक बच्चे को जन्म दिया है, जिसके वजह से वो फाइनस से पहले अपने देश वापस लौट गए थे. लेकिन आरसीबी की ओर से इसको लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई. इतना ही नहीं सोमवार को साल्ट प्रैक्टिस में भी नहीं दिखाई दिए थे.
🚨 PHIL SALT TO PLAY IPL FINAL. 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 3, 2025
- Salt returned to Ahmedabad early morning after going back home for the birth of his child. (Espncricinfo). pic.twitter.com/zDqi3G7EzE
ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, फिल साल्ट लंदन से लौट आए हैं और पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल खेलेंगे. आरसीबी फैंस के लिए अच्छी खबर है कि वो फाइनल मिस नहीं करेंगे. साल्ट ने इस सीजन 12 मैचों में 175.90 की स्ट्राइक-रेट और 35.18 की औसत से 387 रन बनाए हैं. इतना ही नहीं बतौर ओपनर साल्ट ने विराट कोहली के साथ कई लंबी साझेदारी भी निभाई है. साल्ट ने क्वालिफायर 1 पंजाब किंग्स 27 गेंदों नाबाद 56 रन बनाए थे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.