क्रिकेट
RCB vs PBKS LIVE Streaming: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. आइए जानें फैंस इस मैच को फ्री में कहां देख सकते हैं.
RCB vs PBKS LIVE Streaming: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 3 जून को खेला जाएगा. जिसमें श्रेयस अय्यर के सामने रजत पाटीदार की चुनौती होगी. पंजाब ने क्वालीफायर-2 मैच में मुंबई को हराकर फाइनल में दूसरी बार एंट्री मारी है. वही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का ये चौथा फाइनल होगा. इन दोनों के बीच फाइनल मैच होने से एक बात तय हो गई है कि फैंस को 3 साल के बाद नया आईपीएल चैंपियन मिलेगा. गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 में खिताब जीता था.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच फाइनल में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. दोनों टीमें अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में है. ऐसे में जानते हैं फैंस कैसे फ्री में बेंगलुरु बनाम पंजाब का फाइनल लाइव देख सकते हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 3 जून को खेला जाएगा. पहले फाइनल मैच कोलकाता के ईडन गॉर्डन स्टेडियम में खेला जाना था. मगर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से आईपीएल एक हफ्ते के लिए स्थगित हो गया था.
जिसके बाद बीसीसीआई ने नया शेड्यूल जारी किया. जिसमें अहमदाबाद को फाइनल मैच के लिए चुना गया. आरसीबी और पीबीकेएस के मैच की शुरुआत 7.30 बजे से होगी. वही मुकाबला का टॉस 7.00 बजे होगा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के फाइनल मैच को फैंस टीवी पर लाइव स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेले जाने वाले आईपीएल फाइनल मैच का मजा फैंस फोन पर जियोहॉटस्टार पर उठा सकते हैं. सबसे अच्छा बात ये है कि फोन पर फैंस मुकाबला फ्री में देख पाएंगे.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वास्तिक चिकारा, जितेश शर्मा, फिलिप साल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, मयंक अग्रवाल, ब्लेसिंग मुजाराबानी, टिम सीफर्ट
पंजाब किंग्स टीम: नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, श्रेयस अय्यर, मुशीर खान, पाइला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, प्रवीण दुबे, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई, आरोन हार्डी, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, काइल जैमीसन