क्रिकेट
RCB vs PBKS Final Highlights: आईपीएल 2025 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम कर लिया है. फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को 6 रनों से करारी शिकस्त दी है.
आईपीएल 2025 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम कर लिया है. फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को 22 रनों से करारी शिकस्त दी है. आरसीबी ने पहले खेलते हुए 191 रनों का लक्ष्य दिया था. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 184 रन ही बना सकी और 6 रनों से मुकाबला गंवा दिया. आरसीबी के लिए क्रुणाल पांड्या ने 2 अहम विकेट लेकर काफी किफायती गेंदबादी की है.
पंजाब को मिला था 191 रनों का लक्ष्य
पंजाब किंग्स के सामने 191 रनों का लक्ष्य था. लेकिन टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना सके. टीम के लिए शशांक सिंह ने 30 गेंदों में 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 61 रनों की पारी खेली. लेकिन उनकी ये पारी टीम के किसी काम नहीं आ सकी. इसके अलावा जोश इंग्लिश ने 39 रन बनाए.
इसके अलावा प्रियांश आर्य 24, प्रभसिमरन 26, श्रेयस अय्यर 1 नेहाल वढेरा 15, मार्कस स्टोइनिस 6, उमरजई 1 और काइल जेमीशन 0 रन बना सके.
इन गेंदबाजों ने लिए सबसे ज्यादा विकेट
भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके अलावा यश दयाल, जोश हेजलवुड और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट लिया है. वहीं पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह और काइल जेमीशन ने 3-3 विकेट और उमरजई, विजयकुमार और चहल ने 1-1 विकेट लिया.
ऐसी रही आरसीबी की पारी
आरसीबी ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बोर्ड पर लगाए हैं. विराट कोहली ने 43 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा मयंक अग्रवाल 24, रजत पाटीदार 26, लियाम लिविंगस्टोन 25, जितेश शर्मा 24, रोमारियो शेफर्ड 17 और फिल साल्ट 16 रन बना सके.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.