Advertisement

RCB विक्ट्री परेड: बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 11 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर उमड़ी भीड़ में एक बच्चा बेहोश हो गया है, जिसके बाद पुलिस को लाठी चलानी पड़ी है.

Latest News
RCB विक्ट्री परेड: बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 11 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

IPL 2025 Champions

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद में खेला गया था. इस मैच में आरसीबी ने 6 रनों से पंजाब को हरा दिया है और आईपीएल इतिहास में पहली बार खिताब अपने नाम किया है. आईपीएल टाइटल जीतने के बाद आरसीबी बेंगलुरु में ट्रॉफी के साथ जश्न मनाने आई थी और टीम को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जाना था. लेकिन उससे पहले ही फैंस की हजारों की भीड़ मैदान के बाहर पहुंच गई. थोड़ी देर बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई. हालात इतने बिगड़ गए कि भगदड़ मच गई. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक आधिकारिक संख्या नहीं बताई गई है.

3 लोगों की मौत, कई लोग हुए घायल

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी है, जिसमें छोटे बच्चे, बढ़े, जवान और महिलाएं शामिल हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें आप साफ देख सकते हैं कि एक बच्चे को पुलिस भीड़ से दूर ले जा रहा है. दरअसल, ये बच्चा बेहोश हो गया है. इसकी वजह इतन भीड़ हो सकती है. इतना ही नहीं 11 लोगों की मौत की भी खबर सामने आई है और इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं. 

 

पुलिस को चलानी पड़ी लाठियां

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आरसीबी और ट्रॉफी का इंतजार कर रहे फैंस की काफी भीड़ उमड़ गई है. हालांकि कुछ लोगों के बेहोश होने की खबरे भी सामने आई है, जिसके बाद पुलिस को फैंस पर लाठी चलानी पड़ी है. सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रही है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement