क्रिकेट
आरसीबी की टीम बेंगलुरु पहुंच गई है, जिसका बेंगलुरु के डिप्टी सीएम ने स्वागत किया है. इसके अलावा मैदान के बाहर हजारों की भीड़ भी उमड़ पड़ी है.
आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अहमदाबाद से बेंगलुरु पहुंचकर ट्रॉफी के साथ रोड शो करने वाली थी. लेकिन अब खबर आ रही है कि आरसीबी की परेड कैंसल हो गई है. लेकिन आरसीबी की टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जीता का जश्न मनाएगी, जिसके लिए टीम बेंगलुरु पहुंच चुकी हैं और बेंगलुरु के डिप्टी सीएम डी. के. शिवकुमार ने विराट कोहली समेत पूरी आरसीबी का स्वागत किया है. इतना ही नहीं मैदान के बाहर हजारों की भीड़ उमड़ चुकी है.
बेंगलुरु के डिप्टी सीएम ने किया आरसीबी का स्वागत
आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद आरसीबी की टीम बेंगलुरु पहुंच चुकी है. जहां टीम का भव्य स्वागत हुआ है. इतना ही नहीं एयरपोर्ट पर विराट कोहली और पूरी आरसीबी टीम का स्वागत करने बेंगलुरु के डिप्टी सीएम डी. के. शिवकुमार पहुंचे और टीम का स्वागत किया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
KARNATAKA DEPUTY CM RECEIVING RCB PLAYERS. 💥pic.twitter.com/X4eVCaGeWf
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 4, 2025
मैदान के बाहर उमड़ी भीड़
आरसीबी अपने पहले आईपीएल खिताब का जश्न चिन्नास्वामी स्टेडियम में मनाने वाली है, जिसके लिए फैंस की हजारों की भीड़ मैदान के बाहर पहुंच गई है. जल्द ही इसका कार्यक्रम शुरू होगा. इससे पहले आरसीबी ट्रॉफी के साथ रोड शो करने वाली थी, लेकिन उनकी ये परेड कैंसिल हो गई है, जिसका वजह से अब मैदान में ही इसका जश्न मनाया जाएगा.
MASSIVE CROWD OUTSIDE CHINNASWAMY STADIUM...!!! 🙏👊 pic.twitter.com/hK7Hpbcmi8
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 4, 2025
चिन्नास्वामी स्टेडियम में मनाया जाएगा जश्न
आईपीएल का खिताब जीतने के बाद पूरी टीम एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचेगी और मैदान पर जीत का जश्न मनाया जाएगा. बेंगलुरु पुलिस ने फैंस से अपील की है कि लिमिटेड पार्किंग की वजह से मेट्रो या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें. ये भी कहा गया है कि अगर कोई जरूरी काम नहीं है, तो 4 जून को 3 बजे से रात के 8 बजे तक CBD की तरफ न जाए. क्योंकि उस तरफ लोगों को भारी ट्रैफिक से जूझना पड़ सकता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.