Advertisement

RCB vs MI Pitch Report: आरसीबी के न्यू होम ग्राउंड पर बल्लेबाज या गेंदबाज किसका होगा दबदबा? जानें कैसी है रायपुर की पिच

RCB vs MI Pitch Report: आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच आरसीबी के न्यू होम ग्राउंड रायपुर में खेला जाएगा.

Latest News
RCB vs MI Pitch Report: आरसीबी के न्यू होम ग्राउंड पर बल्लेबाज या गेंदबाज किसका होगा दबदबा? जानें कैसी है रायपुर की पिच

RCB vs MI Pitch Report 

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच आरसीबी के न्यू होम ग्राउंड पर खेला जाएगा. आरसीबी का नया होम ग्राउंड रायपुर के शहीद वीर सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम है. आरसीबी और एमआई के बीच इस सीजन इससे पहले भी भिड़ंत हो चुकी है और आरसीबी ने 240 रन बोर्ड पर लगा दिए थे और जीत हासिल की थी. लेकिन इस बार एमआई अपनी हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगा. आइए जानते हैं कि रायपुर की पिच गेंदबाज या बल्लेबाज किसका साथ देगी?

रायपुर की पिच रिपोर्ट

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशन स्टेडियम की पिच आमचौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है. इस मैदान पर खूब चौके-छक्के लगते हुए देखे गए हैं और ये एक हाई स्कोरिंग वेन्यू भी है. हालांकि इस सीजन इस मैदान पर पहला मुकाबला खेला जाएगा, जो दोनों ही टीमों के लिए आसान नहीं होगा. लेकिन जो भी टीम इस पिच को जितनी जल्दी पढ़ लेगी, तो उसे फायदा मिल सकता है. यहां पर दो इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें एक मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता है, तो वहीं एक ने दूसरी बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की है. 

RCB vs MI के हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं. एमआई ने 19 मुकाबले जीते हैं, जबकि आरसीबी ने 16 मैच अपने नाम किए हैं. लेकिन पिछले कुछ सालों में आरसीबी का दबदबा रहा है और इस सीजन भी आरसीबी ने एमआई को करारी शिकस्त दी है. ऐसे में इस बार ये एक रोमांचक मुकाबला खेला जा सकता है.
  
दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

बेंगलुरु- रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा और कनिष्क चौहान.

मुंबई- हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, राज बावा, रघु शर्मा, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर और मयंक रावत.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement