क्रिकेट
RCB vs DC Pitch Report in Hindi: आरसीबी और डीसी के बीच आईपीएल 2025 का 24वां मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.
RCB vs DC Pitch Report in Hindi: आईपीएल 2025 का 24वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 10 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली की टीम अब तक विजय रही है और अपने 3 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं आरसीबी की टीम भी ने 4 मैचों में 3 जीत हासिल की है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा सकता है. दिल्ली लगातार अपनी चौथी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी. लेकिन आरसीबी को उसके घर पर हराना टीम के लिए आसान नहीं होगा. आइए जानते हैं कि बेंगलुरु की पिच रिपोर्ट कैसी है और यहां गेंदबाज या बल्लेबाज किसका बोलबाला रहता है.
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए जन्नत मानी जाती है. इस मैदान पर बैटर्स बड़े शॉर्ट्स लगाते हुए देखे गए है और यहां खूब चौके-छक्कों की बारिश होती है. लेकिन खेल के शुरूआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. उसके बाद स्पिनर्स का दबदबा देखा गया है. इस मैदान पर टॉस अहम भुमिका निभाता है और कप्तान टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने ज्यादा पसंद करते हैं.
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक 95 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पहले बैटिंग करने वाली टीम 41 मैच जीती है. जबकि रनों का पीछा करने वाली टीम को 50 बार जीत मिली है. इस पिच पर पहली पारी का औसतन स्कोर 171 रनों का है. लेकिन एसआरएच की टीम ने इसी मैदान पर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 287 रन का बनाया था. वहीं सबसे छोटा स्कोर 82 रनों का है.
आरसीबी- रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा, लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, लुंगिसानी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी और यश दयाल.
डीसी- केएल राहुल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मानवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा और कुलदीप यादव.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.