क्रिकेट
RCB VS CSK Pitch Report in hindi: रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 52वां मुकाबला एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में 3 मई को खेला जाएगा. आइए मैच से पहले देखें बेंगलुरु स्टेडियम की पिच रिपोर्ट?
M Chinnaswamy Stadium Bengaluru pitch Report in hindi: रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 52वां मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां विराट कोहली के सामने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की चुनौती होगी. रजत पाटीदार के कप्तानी में आरसीबी इस सीजन धमाल मचा रहे हैं. बेंगलुरु को अबतक 7 मुकाबले में जीत मिली है. वही सिर्फ 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है.
वही महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स का हाल बेहाल है. सीएसके को आईपीएल 2025 में सिर्फ 2 मैच में जीत मिली है. जबकि 8 मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा है. मगर सीएसके पलटवार की तैयारी में होगी. जिसके लिए आरसीबी को तैयार रहना होगा. चलिए मुकाबले से पहले एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का हाल जान लेते हैं.
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक बार फिर बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले हो सकती है. इस मैदान की पिच को बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. वही इस स्टेडियम की बाउंड्री काफी छोटी है. जिसकी वजह से चिन्नास्वामी स्टेडियम को हाई स्कोरिंग मैचों के लिए जाना जाता है.
ऐसे मैदान पर किसी भी गेंदबाज के लिए किफायती रहना एक बेहद चुनौतीपूर्ण काम है. चिन्नास्वामी में IPL मैचों के दौरान पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन का है. वही यहां पर स्पिन गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है.
चिन्नास्वामी स्टेडियम में अबतक कुल 99 आईपीएल मैच खेले गए हैं. जिसमें पहले बल्लबाजी करने वाली टीम को 42 मुकाबले में जीत मिली है.
वही रनों की पीछा करने वाली टीम को 53 मैच अपने नाम कर चुकी है. वही इस मैदान पर 4 मुकाबले बेनतीजा भी रहे हैं.
आईपीएल इतिहास में अबतक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 35 मैच खेले गए हैं.
जिसमें सीएसके को 22 मुकाबले में जीत मिली है. वही आरसीबी को सिर्फ 12 मैच में जीत मिल सकी है. जबकि 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वाड: विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वास्तिक चिकारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, फिलिप साल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड: शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, आंद्रे सिद्दार्थ सी, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, एमएस धोनी(कप्तान), वंश बेदी, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, विजय शंकर, दीपक हुडा, अंशुल कंबोज, रचिन रवींद्र, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रविचंद्रन अश्विन, सैम कुरेन, मथीशा पथिराना, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, डिवाल्ड ब्रेविस, नूर अहमद, खलील अहमद