क्रिकेट
Yash Dayal Rape Case: आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंचर्स बेंगलुरु के स्टार तेज गेंदबाज यश दयाल को हाई कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. राजस्थान हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ बड़ा फैसला है.
आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंचर्स बेंगलुरु के स्टार तेज गेंदबाज यश दयाल को हाई कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. दरअसल, दयाल पर कथित तौर पर नाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोप लगा था और राजस्थान हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वॉरेंट जारी किया था. इसपर गेंदबाज की ओर से स्टे मांगा गया था. लेकिन अब हाई कोर्ट ने दयाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया है. आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है.
यश दयाल को बड़ा झटका
आरसीबी स्टार तेज गेंदबाज यश दयाल पर हाल ही में रेप का आरोप लगा था, जिसके बाद राजस्थान हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वॉरेंट जारी किया था. लेकिन उसके बाद गेंदबाजी की ओर से स्टे मांगा गया था, जिसपर हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने से मना कर दिया है. हालांकि इस केस में अगली सुनवाई 22 अगस्त होगी.
दयाल ने बताई साजिथ
यश दयाल के वकील कुणाल जैमन ने कहा कि क्रिकेटर को केवल बदनाम करने के लिए ये किया जा रहा है. दयाल के वकील ने कहा, "उस घटने के ठीक सात दिन बाद जयपुर में एक और एफआईआर दर्ज कर दी गई थी. इससे ये साबित हो रहा है कि इस तरह के मामलों को दर्ज करवाया जा रहा है. ब्लैकमेल करने वाला कोई गिरोह सक्रिय है."
पुलिस ने भी दिया था बयान
पुलिस के मुताबिक, आईपीएल 2025 के दौरान जयपुर के सीतापुरा स्थित एक होटल में युवती को अपने कमरे पर बुलाया और उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया था. पीड़िता की उम्र केवल 17 साल थी. ऐसे में आईपीसी की धाराओं के साथ पॉक्सो का एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवाया गया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.