Advertisement

आरसीबी को लगा बड़ा झटका, देवदत्त पडिक्कल IPL से हुए बाहर; इस खिलाड़ी की हुई घर वापसी

Devdutt Padikkal Ruled Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को प्लेऑफ की रेस से पहले बड़ा झटका लगा है. देवदत्त पडिक्कल दाएं पैर की हैमिस्ट्रिंग खिंच जाने की वजह से बाकी पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं.

आरसीबी को लगा बड़ा झटका, देवदत्त पडिक्कल IPL से हुए बाहर; इस खिलाड़ी की हुई घर वापसी
Add DNA as a Preferred Source

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्लेऑफ की रेस से पहले बड़ा झटका लगा है. आरसीबी का अहम खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से बाकी पूरे सीजन से बाहर हो गया है. ये प्लेयर कोई और नहीं बल्कि देवदत्त पडिक्कल है. जो इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे.

देवदत्त के दाएं पैर की हैमिस्ट्रिंग खिच गई. जिसकी वजह से वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह मयंक अग्रवाल को मौका दिया है. जिनको मेगा ऑक्शन में किसी टीम ने दांव नहीं चला था. 

मंयक अग्रवाल की हुई घर वापसी  

मयंक अग्रवाल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 1 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है. उनका बेस प्राइस 1 करोड़ का था.

मयंक को बेंगलुरु के घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने का अच्छा खासा अनुभव है. क्योंकि ये उनका होम ग्राउंड है. 

मयंक अग्रवाल ने आईपीएल में अबतक कुल 127 मैच खेले है. जिसमें उनके बल्ले से 2661 रन देखने को मिले हैं. इस दौरान मयंक ने 13 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है. वो आरसीबी की टीम का हिस्सा पहले भी रह चुके हैं. 

यहां भी खबर पढ़े-  भारत के ऐसे क्रिकेटर जो Indian Army का रह चुके हैं हिस्सा, धोनी से लेकर सचिन तक शामिल; देखें लिस्ट

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement