Advertisement

Bengaluru Stampede: आरसीबी का बड़ा ऐलान, भगदड़ में जान गंवाने वालों को 10 लाख की मदद

Bengaluru Stampede: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में मारे गए 11 लोगों के परिवारों में प्रत्येक को 10 लाख रुपये की वित्तीय मदद का ऐलान किया है.

Latest News
 Bengaluru Stampede: आरसीबी का बड़ा ऐलान, भगदड़ में जान गंवाने वालों को 10 लाख की मदद
Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने बेंगलुरु में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में मारे गए 11 लोगों के परिवारों में प्रत्येक को 10 लाख रुपये की वित्तीय मदद का ऐलान किया है.

इससे पहले राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने और घायलों का सरकार की तरफ से मुफ्त इलाज कराने की घोषणा की है. आरसीबी ने 18 साल के बाद आईपीएल ट्रॉफी जीतने पर चिन्नास्वामी स्टेडियम में भव्य आयोजन किया गया था. जिसमें भगदड़ की वजह से 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. 
 
आरसीबी ने गुरूवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा कि बेंगलुरु में हुई इस भगदड़ की घटना से हमें गहरा दुःख और पीड़ा पहुंची है. घटना में मारे गए 11 लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए हम हर एक को 10 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा करते हैं.

इसके अतिरिक्त हम इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों की मदद के लिए आरसीबी केयर्स नामक कोष बनाने की भी घोषणा करते हैं. हमारे फैंस हमेशा हमारे दिलों में हमारे साथ रहेंगे. इस दुःख की घड़ी में हम उनके साथ हैं.

आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से मात देकर. पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. जिसके बाद बेंगलुरु में विक्ट्री परेड निकली जानी थी. मगर बाद में ऐसा नहीं हुआ. वही चिन्नास्वामी स्टेडियम में 35 हजार लोगों की जगह है. जहां पर 3 लाख लोग पहुंच गए. जिसकी वजह से मैदान के बाहर भगदड़ मच गए. जिसमें कई युवाओं ने अपनी जान गंवा दी. वही 40 लोग घायल हुए. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement