क्रिकेट
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है. विग्नेश पुथुर चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2025 के सीजन से बाहर हो गए हैं. मुंबई ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है.
मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है. एमआई के युवा स्पिन गेंदबाज विग्नेश पुथुर चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2025 के सीजन से बाहर हो गए हैं. वही उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी मुंबई ने कर दिया है. पुथुर ने अपने डेब्यू मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था. उनका बाहर होना मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका है.
मुंबई इंडियंस ने विग्नेश पुथुर की जगह रघु शर्मा को अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया है. जो पंजाब और पुडुचेरी के लिए घरेलू मैच खेले हैं. उन्होंने अबतक 11 फर्स्ट क्लास मैचों में 19.59 के औसत से कुल 57 विकेट हासिल किए हैं. वही लिस्ट-ए क्रिकेट में रघु के नाम 9 मुकाबले में 14 विकेट हैं. जबकि 3 टी20 मैच में रघु को 3 सफलताएं मिली हैं.
𝐑𝐚𝐠𝐡𝐮 𝐒𝐡𝐚𝐫𝐦𝐚 𝐫𝐞𝐩𝐥𝐚𝐜𝐞𝐬 𝐕𝐢𝐠𝐧𝐞𝐬𝐡 𝐏𝐮𝐭𝐡𝐮𝐫 𝐚𝐭 𝐌𝐮𝐦𝐛𝐚𝐢 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚𝐧𝐬 𝐟𝐨𝐫 𝐭𝐡𝐞 𝐫𝐞𝐬𝐭 𝐨𝐟 #TATAIPL 𝟐𝟎𝟐𝟓 𝐬𝐞𝐚𝐬𝐨𝐧.
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 1, 2025
📰 Read more ➡ https://t.co/n9MJ7PvqlQ#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai pic.twitter.com/a9Ia6XxLlZ
रघु शर्मा को 30 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा है. वहीं विग्नेश पुथुर ने एमआई के लिए इस सीजन कुल 5 मैच खेले थे. जिसमें उन्होंने 18.17 के औसत से 6 विकेट अपने नाम किए थे.
यहां भी खबर पढ़े - MS Dhoni: एमएस धोनी ने अपने IPL भविष्य पर किया बड़ा खुलासा, बोले 'नहीं पता खेलूंगा या नहीं'
मुंबई इंडियंस ने पिछले 5 मुकाबले में लगातार जीत दर्ज की है. वही राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 15.2 ओवर में 210 रनों का टारगेट हासिल कर लिया था.
जिसमें 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का कमाल देखने को मिला था. ऐसे में 1 मई को राजस्थान रॉयल्स की जंग मुंबई इंडियंस से होगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.