क्रिकेट
RCB VS PBKS FINAL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के फाइनल में 190 रन का स्कोर बनाया. जिसमें विराट कोहली के बल्ले से 43 रनों की पारी देखने को मिली. वही अर्शदीप सिंह ने 3 अहम विकेट झटके
अर्शदीप सिंह और काइल जैमीसन के तीन तीन विकेट की मदद से पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को नौ विकेट पर 190 रन पर रोक दिया. पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई. आरसीबी के लिये विराट कोहली ने 35 गेंद में 43 रन बनाये. जबकि जितेश शर्मा ने दस गेंद में 24 रन जोड़े. आखिरी ओवर में अर्शदीप ने तीन विकेट लेकर आरसीबी को 200 के पार नहीं पहुंचने दिया.
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पंजाब के कप्तान का फैसला काइल जैमीसन ने सही साबित कर दिया. उन्होंने फिल सॉल्ट को 16 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजने का काम किया. जिसके बाद विराट कोहली और मयंक अग्रवाल के बीच 38 रनों की साझेदारी हुई. युजवेंद्र चहल ने मयंक को 24 रन के स्कोर पर आउट करके आरसीबी को दूसरा झटका दे दिया. इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने कुछ अच्छे शॉट लगाए. लेकिन 26 रन पर जैमीसन ने रजत को भी आउट कर दिया.
Innings break!
— IndianPremierLeague (@IPL) June 3, 2025
Crucial cameos galore from #RCB but #PBKS pull things back well 👏
1️⃣9️⃣1️⃣ to get and it all comes down to this!
Who will get their hands on the 🏆?
Scorecard ▶ https://t.co/U5zvVhcvdo#TATAIPL | #RCBvPBKS | #Final | #TheLastMile pic.twitter.com/jqFhdegMB7
जिसके बाद कोहली और लिविंगस्टोन के बीच 35 रन की पार्टनशिप देखने को मिली. लेकिन विराट कोहली बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में विराट कोहली 43 रन पर अजमतुल्लाह उमरजई का शिकार बन गए.
पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह और काइल जैमीसन ने 3-3 विकेट झटके. वही अजमतुल्लाह उमरजई, विजय कुमार वैशाक और युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिले.