Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट में ये क्या हो रहा! PSL जीतते ही शाहीन अफरीदी ने इशारों में मोहम्मद रिजवान को चेताया- कोई किसी का बॉस नहीं

पीएसएल का खिताब जीतने के बाद शाहीन अफरीदी ने लाहौर कलंदर्स को तीसरा टाइटल जिता दिया है. उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजवान पर कटाक्ष करते हुए बड़ी बात कह दी है.

Latest News
पाकिस्तान क्रिकेट में ये क्या हो रहा! PSL जीतते ही शाहीन अफरीदी ने इशारों में मोहम्मद रिजवान को चेताया- कोई किसी का बॉस नहीं

PSL 2025

Add DNA as a Preferred Source

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला कल यानी रविवार को क्वेटा ग्लैडिएटर्स और लाहौर कलंदर्स के बीच खेला गया था. इस मैच को लाहौर कलंदर्स ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया. शाहीन अफरीदी की अगुवाई वाली टीम लाहौर ने तीसरी बार पीएसएल का टाइटल जीता है. पीएसएल की सबसे सफल टीमों में लाहौर कलदंर्स दूसरी टीम बन गई है. हालांकि इस जीत के बाद शाहीन अफरीदी ने मोहम्मद रिजवान को चेताया दिया है और कहा है कि कोई किसी का बॉस नहीं है. आइए जानते हैं कि उन्होंने आगे क्या कहा है. 

शाहीन ने रिजवान को चेताया!

शाहीन अफरीदी फाइनल जीतने के बाद प्रेस कॉनफ्रेंस में कहा, "सबसे पहले मैं वास्तव में अल्लाह का शुक्रगुजार हूं कि हमने तीसरी पीएसएल ट्रॉफी जीती. यहां तक ​​कि रमिज राजा ने भी टॉस के दौरान मुझसे मेरे फॉर्म के बारे में पूछा और मैंने उनसे वही बात कही कि मैं अब भी वही शाहीन हूं. मैं न तो बदला हूं और न ही बदलूंगा."

लाहौर कलंदर्स के मालिक समीन राणा ने उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस रिजवान पर कटाक्ष करते हुए कहा, "शाहीन सिर्फ लाहौर कलंदर्स के खिलाड़ी नहीं हैं. वो हमारे परिवार का हिस्सा हैं. वो मुझे और आतिफ को श्रेय देते हैं. लेकिन तथ्य ये है कि हम इस टीम को 10 साल से चला रहे हैं और शाहीन चार साल पहले कप्तान बने थे और हमने तब से तीन बार पीएसएल जीता है. खिलाड़ी प्रबंधन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू विश्वास है. 

"जब आप ऐसा माहौल बनाते हैं जहां आप एक-दूसरे पर भरोसा कर सकते हैं. तो आपको इस तरह के परिणाम मिलते हैं. लेकिन अगर आप लोगों को आंकना शुरू करते हैं, तो ये दुर्भाग्यपूर्ण है. यहां लाहौर में कलंदर्स हम खिलाड़ियों का मूल्यांकन नहीं करते हैं. हम उन पर भरोसा करते हैं और उनका समर्थन करते हैं और जब आप ऐसा करते हैं तो पूरे दिल से करना चाहिए."

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement