Advertisement

पंजाब किंग्स के मालिकों में बढ़ा विवाद! मोहित बर्मन और नेस वाडिया के खिलाफ अदालत पहुंची प्रीति जिंटा?

पंजाब किंग्स के मालिकों के बीच एक बार फिर विवाद बढ़ गया है. एक्ट्रेस प्रीति जिंटा पंजाब के सह-मालिक मोहित बर्मन और नेस वाडिया के खिलाफ चंडीगढ़ कोर्ट पहुंच गई है.

Latest News
पंजाब किंग्स के मालिकों में बढ़ा विवाद! मोहित बर्मन और नेस वाडिया के खिलाफ अदालत पहुंची प्रीति जिंटा?
Add DNA as a Preferred Source

पंजाब किंग्स के टीम मालिकों के बीच एक बार फिर विवाद देखने को मिला है. एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने एक बार फिर पंजाब के सह-मालिक मोहित बर्मन और नेस वाडिया के खिलाफ चंडीगढ़ कोर्ट पहुंच गई है. कोर्ट के दायर याचिका में प्रीति ने 21 अप्रैल को ईजीएम की बैठक को अवैध करार दिया है. आईपीएल के शुरु होने से पहले भी ये विवाद हो चुका है. 

प्रीति की तरफ से कोर्ट में तर्क दिया गया कि ईजीएम की बैठक मोहित बर्मन के द्वारा और नेस वाडिया के समर्थन से आयोजित किया गया था. जो कंपनी अधिनियम 2013 और आम बैठकों पर सचिवीय मानक के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन और पूर्ण अवहेलना थी. 

चंडीगढ़ कोर्ट पहुंची प्रीति जिंटा

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने कोर्ट में मांग की है कि मोहित बर्मन और नेस वाडिया को ईजीएम बैठक में पारित किसी भी प्रस्ताव पर रोक लगे. वही मुनीश खन्ना को कंपनी के डायरेक्टर के रुप में काम करने पर रोक लगे. वही उन्होंने मुकदमें की लंबित अवधि के दौरान कंपनी और अन्य निदेशकों को उनकी और करण पॉल की गैर मौजूदगी  में कंपनी के किसी भी मामलों पर बैठक पर रोक लगाने की मांग की है. 

प्रीति जिंटा के पास केपीएच ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में 23% हिस्सेदारी रखती हैं. यह कंपनी पंजाब किंग्स की मालिक है. जो 1956 में कंपनी अधिनियम के जरिए प्राइवेट कंपनी के तौर पर पंजीकृत हुई थी. 

11 साल प्लेऑफ में पहुंची पंजाब किंग्स 

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पंजाब किंग्स पहुंच गई है. पंजाब ने 11 साल के बाद टॉप-4 में जगह बनाई है. इसके पहले जॉर्ज बेली के कप्तानी में साल 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब(पहले का नाम) फाइनल में पहुंची थी.

तब केकेआर के हाथों पंजाब को फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर इस बार पीबीकेएस को पहली आईपीएल ट्रॉफी दिलाने के फिराक में होंगे. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement