क्रिकेट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से पटना एयरपोर्ट पर मुलाकात की है. जिसकी तस्वीरें खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है.
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर गए हैं. जहां उनकी मुलाकात बिहार के स्टार क्रिकेटर वैभ सूर्यवंशी और उनके परिवार से हुई है. पटना के एयरपोर्ट पर वैभव सूर्यवंशी और उनके माता-पिता मौजूद थे. पीएम मोदी ने वैभव के साथ मुलाकात की तस्वीरें खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है. वैभव ने आईपीएल 2025 में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से दुनियाभर के क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया था.
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों पर शतकीय पारी खेली थी. जिसने सबको हैरान कर दिया था. वो आईपीएल में सबसे युवा और सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने थे. वैभव ने यूसुफ पठान के 17 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा था. जिसके बाद उनकी खूब तारीफ हुई थी.
बिहार के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार की मुलाकात पटना एयरपोर्ट पर पीएम मोदी से हुई. जिसकी तस्वीरें खुद पीएम मोदी ने शेयर की थी. मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात हुई. उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है. उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएँ.
14 years old cricketer Vaibhav Suryavanshi touching Modi Ji’s feet 😍
Sanskar!!
pic.twitter.com/Rfjiae9Yn8— Trupti Garg (@garg_trupti) May 30, 2025
At Patna airport, met the young cricketing sensation Vaibhav Suryavanshi and his family. His cricketing skills are being admired all over the nation! My best wishes to him for his future endeavours. pic.twitter.com/pvUrbzdyU6
— Narendra Modi (@narendramodi) May 30, 2025
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में कई धमाकेदार पारियां खेली. जिसमें राजस्थान रॉयल्स के लीग का आखिरी मुकाबला भी शामिल है. जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी. वैभव ने 7 आईपीएल मैच में 36 के औसत से 252 रन बनाए. जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.