Advertisement

Asia Cup 2025 के लिए किया पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर-रिजवान की छुट्टी; यहां देखें पूरी टीम

Asia Cup 2025 Pakistan Squad: एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान टीम से बाहर हो गए है.

Latest News
Asia Cup 2025 के लिए किया पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर-रिजवान की छुट्टी; यहां देखें पूरी टीम

Asia Cup 2025 Pakistan Squad

Add DNA as a Preferred Source

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने एशिया कप 2025 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. एशिया कप के अलावा पीसीबी ने यूएई में खेली जानी ट्राई सीरीज के लिए भी 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की है. इस टीम में बाबर आजम और मोहम्मज रिजवान दोनों की ही जगह नहीं मिली है, जो काफी हैरान करने वाली बात है. ऐसे में अब सलमान आगा को पीबीसी ने कप्तानी सौंपी है. सलमान टी20 टीम की कप्तानी पिछले काफी समय से कर रहे हैं. यहां आप पाकिस्तान की पूरी टीम देख सकते हैं. 

बाबर-रिजवान एशिया कप से बाहर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने काफी हैरान कर दिया है. दरअसल, पीसीबी ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को टीम से बाहर कर दिया है. बाबर आजम पिछले काफी समय से खराब फॉर्म में हैं और उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में बाबर ने साल 2023 में शतक नहीं लगाया है. वहीं एसीसी के इतने बड़े टूर्नामेंट्स से बाबर और रिजवान जैसे दिग्गजों का बाहर होना काफी हैरान करने वाली बात है.  

यूएई में खेली जाएगी ट्राई सीरीज

एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान यूएई का दौरा करेगी, जहां टीम को अफगानिस्तान और यूएई से ट्राई सीरीज खेलनी है. ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 29 अगस्त को खेला जाएगा. वहीं पाकिस्तान और यूएई के बीच 30 अगस्त को मुकाबला खेला जाएगा. 

एशिया कप और यूएई में खेली जानी वाली ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम

सलमान आगा (कप्तान), फखर जमान, हुसैन तलत, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), साहिबजादा फरहान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी और सुफियान मुकीम.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement