Advertisement

PCB ने जारी की नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, बाबर-रिजवान का डिमोशन; ग्रेड-ए में कोई भी खिलाड़ी नहीं

PCB Central Contract: पाकिस्तान ने नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की है, जिसमें ग्रेड ए को हटा दिया गया है. यहां पूरी लिस्ट देख सकते हैं.

Latest News
PCB ने जारी की नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, बाबर-रिजवान का डिमोशन; ग्रेड-ए में कोई भी खिलाड़ी नहीं

pcb central contract list

Add DNA as a Preferred Source

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 19 अगस्त को नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी है. इस दौरान पीसीबी ने एक बड़ा फैसला लिया है और ग्रेड ए का सिलसिला खत्म कर दिया है. इतना ही नहीं बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का डिमोशन हो हुआ है. बोर्ड ने कुल 30 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जारी किया है. हालांकि बोर्ड ने इस बार 12 नए खिलाड़ियों को लिस्ट में रखा है और कुल 5 खिलाड़ियों को प्रमोट किया है. यहां आप सभी खिलाड़ियों की लिस्ट देख सकते हैं. 

ग्रेड-ए का सिलसिला खत्म?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने 2025-26 कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से ग्रेड-ए को हटा दिया है. यानी इसमें कोई भी खिलाड़ी नहीं होगा. हालांकि अब इस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट ग्रेड ए में कोई खिलाड़ी नहीं है, लेकिन ये कहना मुश्किल है कि क्या अगली बार भी बोर्ड ये फैसला लेगा या नहीं. 

बाबर-रिजवान का डिमोशन

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को पहले एशिया कप 2025 के लिए टीम में नहीं चुना गया था. फिर अब उनको डिमोशन भी कर दिया गया है. दरअसल, इस कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से पहले बाबर-रिजवान ग्रेड ए में थे, लेकिन उन्हें डिमोट करते हुए ग्रेड बी में डाल दिया गया है. 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पांच खिलाड़ियों को प्रमोट किया है. पिछली बार सी ग्रेड का हिस्सा रहे अबरार अहमद, हारिस रऊफ, सलमान अली आगा, सैम अयूब और शादाब खान को ग्रेड बी में शामिल किया गया है. वहीं बोर्ड ने 12 नए खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है, जिसमें अहमद दानियाल, फहीम अशरफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान, सलमान मिर्जा और सुफयान मोकिम तक ये सभी खिलाड़ी पहली बार कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा बने हैं.

यहां देखें सभी ग्रेड के खिलाड़ी

  • ग्रेड बी में 10 खिलाड़ी- अबरार अहमद, बाबर आजम, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, मोहम्मद रिजवान, सैम अयूब, सलमान अली आगा, शादाब खान और शाहीन शाह अफरीदी.
  • ग्रेड सी 10 खिलाड़ी- अब्दुल्लाह शफीक, फहीम अशरफ, हसन नवाज, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नोमान अली, साहिबजादा फरहान, साजिद खान और सऊद शकील.
  • ग्रेड डी 10 खिलाड़ी- अहमद दानियाल, हुसैन तलत, खुर्रम शहजाद, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, शान मसूद और सुफियान मुकीम.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement