क्रिकेट
PBKS vs RCB Qualifier 1 Mullanpur Stadium Pitch Report: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुल्लांपुर में खेला जाएगा. यहां पढ़ें पिच रिपोर्ट कैसी है.
आईपीएल 2025 का पहला क्वालिफायर 1 मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें इस मैच जीतने की हरमुमकिन कोशिश करने वाली है. क्योंकि ये मुकाबला जो भी टीम जीतेगा, वो डायरेक्ट फाइनल में प्रवेश कर लेगा. जबकि हारने वाली टीम एलिमिनेटर मुकाबले जीतने वाली से क्वालिफायर 2 खेलेगी. आइए जानते हैं कि मुल्लांपुर की पिच रिपोर्ट कैसी है.
मुल्लांपुर की पिच रिपोर्ट
चंडीढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती हैं. लेकिन पिछले खेले गए चार मुकाबलों में केवल एक बार ही 200 रनों का स्कोर बना है. इस पिच पर पंजाब किंग्स ने केकेआर के खिलाफ 111 रनों को डेफिंड कर लिया था. हालांक यहां टॉस जीतकर कप्तान पहले बैटिंग चुन सकत हैं, क्योंकि 180-190 रन बनाने के बाद उसे डिफेंड किया जा सकता है.
पीबीकेएस-आरसीबी के हेड टू हेड आंकड़े
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पंजाब ने 18 मैच जीते हैं और आरसीबी ने 17 मुकाबले जीते हैं. हालांकि पंजाब का बेंगलुरु पर पलड़ा भारी नजर आ रहा है. लेकिन क्वालिफायर 1 में दोनों टीमों पर प्रेशर रहने वाला है, जिससे किसी भी टीम के लिए जीत आसान नहीं होगी.
पंजाब किंग्स का स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, प्रवीण दुबे,अजमतुल्लाह उमरजई, आरोन हार्डी, मुशीर खान, पाइला अविनाश, विष्णु विनोद, जोश इंग्लिस, अर्शदीप सिंह, नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, युजवेंद्र चहल और काइल जैमीसन.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड
विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, फिल साल्ट, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, मयंक अग्रवाल, ब्लेसिंग मुजाराबानी, टिम सीफर्ट, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, स्वास्तिक चिकारा, मनोज भंडागे, यश दयाल, रसिख दार सलाम और सुयश शर्मा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.