Advertisement

PBKS VS RCB Pitch Report: बल्लेबाजों का फायदा या गेंदबाज मचाएंगे धूम, देखें मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

PBKS vs RCB Pitch Report: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का 37वां मुकाबला मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. आइए जानें इस मैदान पर बल्लेबाजों को फायदा होगा या गेंदबाज धूम मचाएंगे.

Latest News
PBKS VS RCB Pitch Report: बल्लेबाजों का फायदा या गेंदबाज मचाएंगे धूम, देखें मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
Add DNA as a Preferred Source

Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Pitch Report In Hindi: आईपीएल 2025 का 37वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम खेला जाएगा. जहां एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होगी. बेंगलुरु और पंजाब के बीच 18 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला गया था. जिसमें पंजाब ने 5 विकेट से बाजी मार ली थी. ऐसे में अब बेंगलुरु बदल लेने की फिराक में होगी. 

चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में आखिरी मुकाबले में आईपीएल 2025 का सबसे कम स्कोर डिफेंड हुआ था. जहां पंजाब किंग्स ने गेंदबाजों ने धूम मचाया था. तो आइए जानें इस मैच में मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट कैसी होगी. 

पीबीकेएस वर्सेस आरसीबी मैच के लिए मुल्लांपुर स्टेडियम पिच रिपोर्ट

चंडीगढ़ के के मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. क्योंकि इसकी पिच पर गेंद बड़ी आसानी से बल्ले पर आती है. यही वजह है कि इस मैदान पर आईपीएल 2025 में बड़े रन देखने को मिले. 

लेकिन गेंदबाज भी यहां कमाल करते हैं. केकेआर के खिलाफ इसी मैदान पर आईपीएल इतिहास का सबसे कम स्कोर डिफेंड हुआ. 

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड

आईपीएल में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 34 मैच खेले गए हैं. जिसमें पंजाब को 18 मुकाबले में जीत मिली है. वही आरसीबी ने 16 मैच में जीत दर्ज की है. वही इस दोनों टीमों के बीच एक भी मुकाबला बेनतीजा नहीं रहा है. 

मुल्लांपुर स्टेडियम के रिकॉर्ड 

चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में अबतक कुल 8 मैच खेले गए हैं. जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 5 मैच जीते हैं. वही रन चेज करने वाली टीम ने 3 मुकाबले में जीत मिली है. 

यहां भी पढ़े- RCB VS PBKS: श्रेयस अय्यर की इस बात से युजवेंद्र चहल की बदल गई किस्मत, मैंने उससे कहा...

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फुल स्क्वाड 

पंजाब किंग्स स्क्वाड: नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मुशीर खान, पायला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, प्रवीण दुबे, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई, आरोन हार्डी, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, विजयकुमार विशक, यश ठाकुर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वाड: विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वास्तिक चिकारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, फिलिप साल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement