क्रिकेट
PBKS vs RCB Pitch Report: आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रविवार को दोपहर 3.30 बजे धर्मशाला में खेला जाएगा.
आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रविवार को दोपहर 3.30 बजे धर्मशाला में खेला जाएगा. आईपीएल का 19वां सीजन अपने अंत की ओर तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन अभी तक टॉप-4 टीमें कन्फर्म नहीं हुई हैं. हालांकि, इस मैच में अगर आरसीबी जीत हासिल करती है, तो वो अपनी जगह पक्की कर लेगी. लेकिन अगर पंजाब हारी तो उसका सफर खत्म हो सकता है. ऐसे में पीबीकेएस और आरसीबी के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. इससे पहले जानते हैं कि धर्मशाला की पिच कैसी है और यहां गेंदबाज या बल्लेबाज किसे फायदा मिलेगा.
धर्मशाला की पिच रिपोर्ट
धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए ही अनुकूल मानी जाती है. तेज गेंदबाजों को इस मैदान पर अच्छी स्विंग और उछाल मिलता है, जिससे वो बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. लेकिन अगर बल्लेबाज धैर्य से बैटिंग करे और सेट हो जाते हैं, तो वो आसानी से बड़े शॉर्ट्स खेल सकते हैं. इस मैदान की आउटफील्ड काफी तेज है और यहां हाई स्कोरिंग मुकाबले भी खेले जाते हैं. इस मैदान पर मुंबई इंडियंस ने 201 रनों का टारगेट चेज कर दिया था.
PBKS vs RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल के इतिहास में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 37 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें आरसीबी ने 19 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं पंजाब ने 18 मैच जीते हैं. आंकड़ों में ज्यादा अंतर नहीं है और इससे ये पता लगता है कि दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है.
दोनों टीमों का फुल स्क्वाड
पंजाब- श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, विशक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद.
बेंगलुरु- रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा और कनिष्क चौहान.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से