क्रिकेट
PBKS VS MI Pitch Report in hindi: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 69वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले आइए जानें जयपुर के पिच का हाल.
Sawai Mansingh Stadium pitch Report in hindi: आईपीएल 2025 का 69वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में श्रेयस अय्यर के सामने हार्दिक पांड्या की चुनौती होगी. दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम है. जीतने वाली टीम के क्वालीफायर 1 में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ जाएगी.
जयपुर के सवाई मान सिंह में पिछला मुकाबला पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है. वही मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली थी. आइए इस मैच से पहले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच का हाल जान लेते हैं.
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों के लिए खूब रन होते हैं. पिछले मैच में ही दोनों टीमो ने 200 से ज्यादा रन बनाए. हालांकि इस मैदान की पिच पर स्पिन गेंदबाजों के लिए थोड़ी मदद जरुर रहती है. जयपुर के स्टेडियम में ज्यादातर टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेती है. क्योंकि दूसरी पारी में विकेट बल्लेबाजी के लिए और भी आसान हो जाता है.
जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में अबतक कुल 63 आईपीएल मैच खेले गए हैं. जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 23 मैच में जीत मिली है. वही रनों का पीछा करने वाली टीम ने 40 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि इस मैदान पर एक भी मैच बेनतीजा नहीं रहा है.
आईपीएल में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच कुल 32 मैच खेले गए हैं. जिसमें एमआई को 17 मैच में सफलता मिली है. वही पीबीकेएस के खाते में सिर्फ 15 मैच रहे हैं. पिछले 2 सीजन में दोनों टीमों का 2 बार आमना-सामना हुआ है. जिसमें एक बार पंजाब और एक बार मुंबई को जीत मिली है.
पंजाब किंग्स टीम: नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, श्रेयस अय्यर, मुशीर खान, पाइला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, प्रवीण दुबे, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई, आरोन हार्डी, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन। विजयकुमार वैश्यक, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, काइल जैमीसन
मुंबई इंडियंस टीम: सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, बेवॉन जैकब्स, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, कृष्णन श्रीजीत, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, राज बावा, विल जैक, मिशेल सेंटनर, जसप्रित बुमरा, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, सत्यनारायण राजू, मुजीब उर रहमान, कॉर्बिन बॉश, रघु शर्मा