Advertisement

PBKS vs LSG Pitch Report: धर्मशाला में होगी रनों की बारिश या गेंदबाज बनाएंगे दबदबा, जानें कैसी है पिच रिपोर्ट

PBKS vs LSG Pitch Report: आईपीएल 2025 का 54वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा. यहां जानिए पिच रिपोर्ट कैसी है.

Latest News
PBKS vs LSG Pitch Report: धर्मशाला में होगी रनों की बारिश या गेंदबाज बनाएंगे दबदबा, जानें कैसी है पिच रिपोर्ट

PBKS vs LSG Pitch Report.

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 का 54वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. पंजाब की टीम अंक तालिका में 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं, ऐसे में वो लखनऊ के खिलाफ मैच जीतकर प्लेऑफ में क्वालिफाई करने नजदीक पहुंचना चाहेगी. वहीं एलएसजी छठे स्थान पर है और टीम को भी जीत बेहद जरूरी है. ऐसे में वो भी जीतने की हरमुमकिन कोशिश करने वाली है. आइए जानते हैं कि धर्मशाला में पिच किसका साथ देगी और यहां कि पिच रिपोर्ट कैसी है. 

पीबीकेएस वर्सेस एलएसजी मैच के धर्मशाला स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस मैदान पर हाल ही में नई हाईब्रिड पिच बनवाई गई है, जिससे पिच पर गेंदबाजों को अच्छा बाउंस मिलता है. लेकिन पहले बैटिंग करने वाली टीम के बल्लेबाज क्रीज पर अच्छा खेलते हुए नजर आ सकते हैं. इस मैदान पर रनों का पीछा करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है.

धर्मशाला स्टेडियम का आईपीएल रिकॉर्ड 

धर्मशाला में अब तक आईपीएल के सिर्फ 13 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 8 बार जीत हासिल की है. वहीं 5 बार रनों का पीछा करने वाली टीम जीती है. इस मैदान पर पहली पारी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 241 रनों का है. वहीं सबसे छोटा टोटल 116 रन का है. 

पीबीकेएस बनाम एलएसजी हेड टू हेड

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल में अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान एलएसजी ने 3 बार जीत हासिल की है. वहीं पंजाब 2 बार जीती है. पंजाब की टीम पर लखनऊ का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. लेकिन इस बार एलएसजी के लिए पंजाब को हराना इतना आसान नहीं होगा. 

पंजाब किंग्स की पूरी टीम

प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, मार्को जेनसन, अजमतुल्लाह उमरजई, सूर्यांश शेडगे, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, मुशीर खान, विजयकुमार विशाक, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह और प्याला अविनाश.

लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम

एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, अवेश खान, प्रिंस यादव, मयंक यादव, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शार्दुल ठाकुर, मणिमारन सिद्धार्थ, आर्यन जुयाल, आरएस हंगरगेकर, आकाश दीप, शमर जोसेफ और अर्शिन कुलकर्णी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement