Advertisement

PBKS vs KKR Weather Report: पंजाब और कोलकाता के मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल! जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

Chandigarh Weather Report in hindi: पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 15 अप्रैल को चड़ीगढ़ के न्यू पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. जहां बारिश फैंस का मजा बिगड़ सकती है.

Latest News
PBKS vs KKR Weather Report: पंजाब और कोलकाता के मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल! जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल
Add DNA as a Preferred Source

पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2025 का 31वां मैच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर ये पंजाब का तीसरा मुकाबला है. इस सीजन में पीबीकेएस ने कुल 5 मैच खेले हैं. जिसमें उनको सिर्फ 3 मुकाबले में जीत मिली है. वही कुछ इसी तरह का हाल केकेआर की भी है. उन्हें 6 मैचों में 3 में जीत और इतने ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. 

मगर कोलकाता नाइट राइडर्स अपना पिछला मुकाबला जीतकर यहां पहुंची है. वही पंजाब को पिछले मैच में हार झेलनी पड़ी है. लेकिन फैंस के मन में सवाल है कि इस मुकाबले के दौरान मुल्लांपुर के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है. आइए हम आपको बताते हैं. 

कैसा रहेगा मुल्लांपुर के मौसम का हाल 

एक्यूवेदर के मुताबिक पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के दौरान बारिश की संभावना ना के बराबर नजर आ रही है. वही मुकाबले के दौरान तापमान के लगभग 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद दिखाई दे रही हैं. मगर ये मैच के अंत तक 26 डिग्री तक आ सकता है. वही इस मैच के दौरान बादल छाए रह सकते हैं. 

कैसा है न्यू पीसीए क्रिकेट स्टेडियम का रिकॉर्ड 

न्यू चडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अबतक कुल 7 आईपीएल मैच खेले गए हैं. जिसमें 4 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं. वही 3 मुकाबले में रनों का पीछा करने टीम मैच जीती है. 

पंजाब और कोलकाता का फुल स्क्वाड 

पंजाब किंग्स की टीम: श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, जोश इंगलिस, हरनूर पन्नू, प्याला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, हरप्रीत बराड़, मार्को जानसन, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्य, एरोन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विशक विजयकुमार, यश ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन। कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट और प्रवीण दुबे.

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम: अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिटी सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मूइन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्टजे, वैभव अरोड़ा, मयंक मारखंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकारिया.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement