Advertisement

PBKS VS DC Pitch Report: जयपुर में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर, जानें सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच का हाल

PBKS VS DC Pitch Report In Hindi: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 66वां मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. आइए जानें जयपुर के पिच का मिजाज?

Latest News
PBKS VS DC Pitch Report: जयपुर में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर, जानें सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच का हाल
Add DNA as a Preferred Source

PBKS VS DC Pitch Report In Hindi: आईपीएल 2025 का 66वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से इस मैच को 10 ओवरों के बाद ही रद्द कर दिया गया था. वही इस मुकाबले के बाद ही आईपीएल एक हफ्ते के लिए स्थगित हो गया था. जिसके बाद पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. वही दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई के खिलाफ मिली हार के साथ ही प्लेऑफ के रेस से बाहर होना पड़ा. 

दिल्ली कैपिटल्स अपना आखिरी लीग मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ जीतकर सफर को खत्म करना चाहेगी. वही पंजाब इस मैच में जीत के साथ टॉप-2 में जगह बनाने की दावेदारी को मजबूत करना चाहेगी. आइए जानें इस मैच के दौरान जयपुर के सवाई मान क्रिकेट स्टेडियम में पिच का हाल कैसा रहने वाला है. 

पीबीकेएस वर्सेस डीसी मैच के लिए सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट

जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है. पिछले मैच में दोनों ही टीमों ने 200 से ज्यादा रन बनाए थे. जयपुर की पिच पर कोई भी टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेना चाहेगी. क्योंकि दूसरी पारी में यहां पर बल्लेबाजी काफी आसान हो जाती है. जिसमें थोड़ी मदद ओस भी कर देती है. 

सवाई मान सिंह स्टेडियम आईपीएल रिकॉर्ड्स

आईपीएल के इतिहास में अबतक जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में कुल 62 मैच खेले गए हैं. जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 23 मैच में जीत मिली है. वही रनों का पीछा करने वाली टीम को 39 मैच में जीत दर्ज कर चुकी है. जबकि इस मैदान पर अभी तक एक भी मुकाबला बेनतीजा नहीं रहा है. 

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड 

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अबतक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें पंजाब को 17 मैच में सफलता मिली है. वही दिल्ली को 16 मुकाबले में जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच आजतक एक भी मैच रद्द नहीं हुआ है. 

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वाड 

पंजाब किंग्स टीम: नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, श्रेयस अय्यर, मुशीर खान, पाइला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, प्रवीण दुबे, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई, आरोन हार्डी, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन। विजयकुमार वैश्यक, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, काइल जैमीसन

दिल्ली कैपिटल्स टीम : करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, डोनोवन फरेरा, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, अजय जादव मंडल, विप्रज निगम, मनवंत कुमार एल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मोहित शर्मा, टी नटराजन, मुकेश कुमार, सेदिकुल्लाह अटल, मुस्तफिजुर रहमान

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement