Advertisement

PBKS vs DC Pitch Report: धर्मशाला में गेंदबाजों का होगा कहर या बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश? जानें कैसी है पिच

PBKS vs DC Pitch Report: आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा.

Latest News
PBKS vs DC Pitch Report: धर्मशाला में गेंदबाजों का होगा कहर या बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश? जानें कैसी है पिच

PBKS vs DC Pitch Report

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग असंभव हो गया है. लेकिन पंजाब की पूरी उम्मीदे हैं और अब पीबीकेएस डीसी के खिलाफ जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की राह आसान करेगी. लेकिन दिल्ली को हराना टीम के लिए आसान नहीं होगा और दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं कि धर्मशाला की पिच कैसी है और यहां गेंदबाज या बल्लेबाज किसे फायदा मिलता है. 

धर्मशाला की पिच रिपोर्ट

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच पर गति और उछाल दोनों है, जिससे गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को ही मदद मिलती है. इस मैदान पर नई गेंद काफी स्विंग होती है और विकेट आसानी से मिल जाते हैं. लेकिन अगर बल्लेबाज क्रीज पर पैर जमा लेते हैं, तो वो बड़े शॉट आसानी से खेल सकते हैं और बोर्ड पर काफी रन भी लगा सकते हैं. इस मैदान पर अब तक 12 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 7 बार रनों का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. ऐसे में कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. 

PBKS vs DC हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 36 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पंजाब ने 18 मैच जीते हैं और दिल्ली ने 17 मुकाबले अुने नाम किए हैं. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है. हालांकि आंकड़ों के हिसाब से दोनों टीमों के दूसरे को कड़ी टक्कर देती है. 

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

पंजाब- श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, विशक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद.

दिल्ली- अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ और काइल जैमीसन.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement