क्रिकेट
Smriti Mandhana and Palash Mucchal: मंधाना के शादी कैंसिल करने के तुरंत बाद ही पलाश मुच्छल ने भी एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वो सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल से शादी रद्द करने का अपडेट दिया है. मंधाना के अपडेट के तुरंत बाद ही पलाश मुच्छल ने भी एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वो सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे. 23 नंवबर 2025 को स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी होनी थी. लेकिन फिर अचानक मंधाना के पिता की ताबियक बिगड़ गई और शादी को पोस्टपोन करवाना पड़ा है. वहीं फैंस को उनकी शादी के अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हालांकि मंधाना के अपडेट के बाद पलाश ने पोस्ट शेयर करते हुए अपडेट दिया है. आइए जानते उन्होंने क्या कहा है.
पलाश मुच्छल ने मंधाना के अपडेट के बाद दिया बड़ा अपडेट
पलाश मुच्छल ने पोस्ट पर लिखा, "मैंने अपने जीवन में आगे बढ़ने और अपने निजी रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया है. मेरे लिए यह देखना बहुत कठिन रहा है कि जो चीज मेरे लिए सबसे पवित्र रही है, उसके बारे में आधारहीन अफवाहों पर लोग इतनी आसानी से प्रतिक्रिया करते हैं. ये मेरे जीवन का सबसे कठिन चरण है और मैं अपने विश्वासों पर कायम रहकर शालीनता से इससे निपटूंगा."
उन्होंने आगे कहा, "मैं वास्तव में आशा करता हूं कि हम, एक समाज के रूप में, असत्यापित गपशप के आधार पर किसी को आंकने से पहले रुकना सीखेंगे, जिनके स्रोतों की कभी पहचान नहीं की जाती है. हमारे शब्द ऐसे घाव कर सकते हैं, जिन्हें हम कभी नहीं समझ सकते. जब हम इन चीज़ों के बारे में सोचते हैं, तो दुनिया में कई लोगों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं. मेरी टीम झूठी और अपमानजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी. इस कठिन समय में दयालुता के साथ मेरे साथ खड़े रहने वाले सभी लोगों को धन्यवाद."
मंधाना ने पहले दिया अपडेट
स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल से शादी को लेकर सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने लिखा, "पिछले कुछ हफ्तों में मेरे जीवन को लेकर काफी अटकलें लगाई गई हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए बोलना महत्वपूर्ण है. मैं एक बहुत ही निजी व्यक्ति हूं और मैं इसे इसी तरह रखना चाहूंगा. लेकिन मुझे ये स्पष्ट करना होगा कि शादी रद्द कर दी गई है."
उन्होंने आगे लिखा, "मैं इस मामले को यहीं समाप्त करना चाहूंगा और आप सभी से भी ऐसा ही करने का आग्रह करूंगा। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया इस समय दोनों परिवारों की गोपनीयता का सम्मान करें और हमें अपनी गति से प्रक्रिया करने और आगे बढ़ने की अनुमति दें."
"मेरा मानना है कि हम सभी को चलाने वाला एक उच्च उद्देश्य है और मेरे लिए वो हमेशा उच्चतम स्तर पर मेरे देश का प्रतिनिधित्व करता रहा है. मुझे उम्मीद है कि मैं यथासंभव लंबे समय तक भारत के लिए खेलता रहूंगा और ट्रॉफियां जीतता रहूंगा और मेरा ध्यान हमेशा इसी पर रहेगा. आपकी मदद के लिए धन्यवाद. ये आगे बढ़ने का समय है."
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.