Advertisement

BAN vs PAK: बांग्लादेश के खिलाफ हुआ पाकिस्तानी टीम का ऐलान, शादाब खान-हारिस रऊफ हुए बाहर

PAKISTAN T20I SQUAD FOR BANGLADESH TOUR: बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. जिसमें शादाब खान और हारिस रऊफ को जगह नहीं मिली है.

Latest News
BAN vs PAK: बांग्लादेश के खिलाफ हुआ पाकिस्तानी टीम का ऐलान, शादाब खान-हारिस रऊफ हुए बाहर
Add DNA as a Preferred Source

बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. जिसमें पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को जगह नहीं मिली है. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज 20-24 जुलाई के बीच खेली जाएगी.

सीरीज के सारे मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल जाएंगे. वही टी20 सीरीज में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी की वापसी नहीं हुई है. वही युवा तेज गेंदबाज अहमद दानियाल को पहली बार पाकिस्तानी टीम में शामिल हुए हैं. 

शादाब और हारिस हुए बाहर 

पाकिस्तान टी20 टीम के उप कप्तान शादाब ने हाल ही में यूके में अपने दाएं कंधे की सफल सर्जरी करवाई थी. वह इससे रिकवरी कर रहे हैं. वही हारिस रऊफ सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से मेजर क्रिकेट लीग खेल रहे थे. लेकिन इस बीच उनकी ग्रेड-1 हैमस्ट्रिंग चोट का पता चला. ऐसे में अब वह एमएलसी के बाकी बचे मुकाबलों में नहीं खेल सकेंगे. 

चोटिल हारिस रऊफ की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा को नेशनल टीम में शामिल किया गया है. मिर्जा ने पीएसएल सीजन-9 में लाहौर कलंदर्स के साथ खेलते हुए चार मैचों में 15 की औसत और 9.64 की इकॉनमी रेट से नौ विकेट चटकाए हैं. पाकिस्तानी टीम 16 जुलाई को बांग्लादेश पहुंचेगी. पहला टी20 मैच 20 जुलाई को खेला जाएगा, जबकि दूसरा और तीसरा मैच क्रमशः 22 और 24 जुलाई को आयोजित होंगे. 

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के बाद, पाकिस्तानी टीम एक अगस्त से शुरू होने वाली तीन टी20 और इतने ही वनडे मैचों की 'व्हाइट-बॉल सीरीज' के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करेगी. पीसीबी ने कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए टीम की घोषणा उचित समय पर की जाएगी. 

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, फहीम अशरफ, फखर जमान, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, सलमान मिर्जा और सुफयान मोकिम 


अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement