क्रिकेट
Asia Cup 2025 Pakistan Squad: एशिया कप 2025 से बाबर आजम के बाहर होने के बाद पाकिस्तान के हेड कोच ने चुप्पी तोड़ी है. यहां जानिए उन्होंने क्या कहा है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को बोर्ड ने एशिया कप 2025 के लिए नहीं चुना है, जिसके बाद क्रिकेट जगत काफी हैरान रह पड़ गया है. क्योंकि एक समय पर बाबर टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर 1 पर थे. लेकिन बाबर 2023 से अपनी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी फ्लॉप रहे. बाबर के बाहर होने के बाद पाकिस्तान के हेड कोच ने चुप्पी तोड़ी है. यहां जानिए उन्होंने क्या कहा है.
हेड कोच ने तोड़ी चप्पी
एशिया कप टीम की घोषणा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान हेड कोच माइक हेसन ने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि बाबर को कुछ चीजों में सुधार करने के लिए कहा गया है. खासकर स्पिन के खिलाफ और अपने स्ट्राइक-रेट के मामले में. मैं जानता हूं कि ये वो पहलू हैं जिसपर वो इस समय बहुत मेहनत कर रहे हैं. बाबर जैसे खिलाड़ी के पास भी बीबीएल में खेलने और टी20 क्रिकेट के उन क्षेत्रों में सुधार दिखाने का अवसर है. वो इतना अच्छा खिलाड़ी है कि हम उस पर विचार नहीं कर सकते."
रिजवान भी एशिया कप से बाहर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने काफी हैरान कर दिया है. दरअसल, पीसीबी ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को टीम से बाहर कर दिया है. बाबर आजम पिछले काफी समय से खराब फॉर्म में हैं और उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में बाबर ने साल 2023 में शतक नहीं लगाया है. वहीं एसीसी के इतने बड़े टूर्नामेंट्स से बाबर और रिजवान जैसे दिग्गजों का बाहर होना काफी हैरान करने वाली बात है.
एशिया कप और यूएई में खेली जानी वाली ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम
सलमान आगा (कप्तान), फखर जमान, हुसैन तलत, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), साहिबजादा फरहान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी और सुफियान मुकीम.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.