क्रिकेट
India vs Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ सिलेक्टर ने एशिया कप से पहले भारत और पाकिस्तान मुकाबले से पहले बड़ा दावा किया है. यहां जानिए उन्होंने क्या कहा है.
एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने वाला है. इस टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. हालांकि इसमें बाबर आजम और मोहम्मज रिजवान का जगह नहीं मिली है. इस बीच पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान सामने आया है. आकिब जावेद को अपनी इस टीम पर काफी घमंड है, जिसकी वजह से उन्होंने एक बड़ा दावा कर दिया है. आइए जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर क्या कहा है.
भारत-पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ बयान
पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद टीम का ऐलान करते हुए कहा, "इस पाकिस्तान की टीम में वो काबिलियत है, जो एशिया कप में भारत को भी हरा सकती है. अब चाहे आप मेरी बात पंसद करें या न करें. लेकिन भारत और पाकिस्तान का मुकाबला दुनिया का सबसे बड़ा मुकाबला है. सभी खिलाड़ी इस बात को अच्छे से जातने हैं." चीफ सिलेक्टर ने अपने इस बयान से साफ कर दिया है कि वो अपनी इस टीम पर घमंड करते हैं और उन्हें बाबर और रिजवान को बाहर करने का कोई भी निराशा नहीं है.
बाबर-रिजवान को किया बाहर
बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान दोनों ही पाकिस्तान टीम की कप्तानी कर सकते हैं. हालांकि बाबर सबसे पहले कप्तानी कर रहे थे और उसके बाद रिजवान को कप्तान बनाया गया था. हालांकि अब दोनों ही टीम से बाहर हो गए हैं. बाबर पिछले कई सालों से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. उन्होंने आखिरी बार 2023 में शतक लगाया था, लेकिन उसके बाद वो एक-एक रन के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.
एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम
सलमान अली आगा (कप्तान), मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, खुशदिल शाह, हसन नवाज, हुसैन तलत, हसन अली, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, सईम अयूब, हारिस रऊफ, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, सुफियान मोकिम, सलमान मिर्जा और शाहीन शाह अफरीदी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.