Advertisement

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, फखर जमान चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर

Fakhar Zaman ruled out: पाकिस्तान को भारत के मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है. रिपोर्ट्स के अुनसार फखर जमान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं.

Latest News
Champions Trophy 2025: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, फखर जमान चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर
Add DNA as a Preferred Source

पाकिस्तान की टीम को भारत के खिलाफ मैच से पहले बड़ा झटका लगा है. पाकिस्तान के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज फखर जमान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं. एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है.

हालांकि आईसीसी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वो भारत के खिलाफ मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे. चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में फखर को फील्डिंग के दौरान कमर में दर्द की शिकायत हुई थी. जिसकी वजह से वो काफी देर तक मैदान से बाहर भी रहे थे. 

भारत के मैच से पहले बढ़ी मुश्किलें

पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद फिर पाकिस्तान टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फखर जमान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं. जो काफी अच्छे लय में नजर आ रहे थे. ऐसे में अब पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ मैच जीतना और भी कठिन हो जाएगा. जबकि इस मैच के हारते ही पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो जाएगी. 

कौन हो सकता रिप्लेसमेंट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(PCB) और आईसीसी की ओर से अभी फखर जमान के रिप्लेसमेंट की टीम घोषणा नहीं हुई है. इसका ऐलान जल्द ही हो सकता है. क्योंकि पाकिस्तान अपना सबसे अहम मुकाबला खेलने वाला है. 

फखर जमान की जगह इमाम उल हक को पाकिस्तान की टीम में जगह दी जा सकती है. क्योंकि इमाम का फॉर्म वनडे क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement