क्रिकेट
Pakistan vs Namibia: कोलंबो में बारिश भी विलन बन सकती है, जिससे मैच रद्द हो सकता है. लेकिन फैंस सोच रहे हैं कि अगर ऐसा होता है, तो क्या पाकिस्तान सुपर-8 की रेस से बाहर हो जाएगी.
भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान पर सुपर-8 की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप में भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड, यूएसए और नामीबिया की टीमें हैं. हालांकि पाकिस्तान ने शुरूआती दोनों मुकाबले जीत लिए थे. लेकिन फिर भारत के खिलाफ तीसरा मैच 61 रनों से गंवा दिया, जिसके बाद टीम को नेट रनरेट काफी बिगड़ गया और टीम तीसरे पायदान पर खिसक गई है. ऐसे में अब फैंस सोच रहे हैं कि क्या पाकिस्तान सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर पाएगी या नहीं. पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलना है. ऐसे में कोलंबो में बारिश भी विलन बन सकती है, जिससे मैच रद्द हो सकता है. लेकिन फैंस सोच रहे हैं कि अगर ऐसा होता है, तो क्या पाकिस्तान सुपर-8 की रेस से बाहर हो जाएगी. आप यहां इसका पूरा समीकरण जान सकते हैं?
पाकिस्तान कब खेलेगी अपना आखिरी मुकाबला?
पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलेगी. ये मैच बुधवार 18 फरवरी को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. दुनियाभर की नजरे इस मैच पर होंगी, क्योंकि पाकिस्तान के लिए ये मुकाबला सबसे बड़ा हो गया है, क्योंकि टीम इसी मैच से सुपर-8 में क्वालिफाई कर सकती है.
अगर बारिश से रद्द हुआ मैच तो क्या बाहर होगी पाकिस्तान?
फैंस के मन में सवाल है कि पाकिस्तान और नामीबिया के बीच अगर बारिश खलल डालती है, जिससे मुकाबला रद्द होता है, तो क्या पाकिस्तान सुपर-8 से पहले ही बाहर हो जाएगा. क्योंकि अंक तालिका में पाकिस्तान 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है और यूएसए 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. यूएसए का नेट रनरेट पाकिस्तान से काफी बेहतर है. पाकिस्तान का नेट रनरेट -0.403 का है, जबकि यूएसए का रनरेट +0.787 है. अब मान लीजिए मुकाबले में बारिश होती है और मैच रद्द होता है, तो दोनों ही टीमों को एक-एक पॉइट मिल जाएगा. यानी पाकिस्तान के बीच के पास 5 अंक हो जाएंगे, जिससे टीम दोबारा दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी और सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लेगी.
सिर्फ इस तरह बाहर हो सकता है पाकिस्तान
अगर मुकाबला होता है और पाकिस्तान जीत जाती है, तो वो सीधा ही क्वालिफाई कर लेगी. लेकिन अघर नामिबिया इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर करने में कामयाब होती है, तो पाकिस्तान को बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा. यानी अगर मुकाबला होता है, तो पाकिस्तान को सिर्फ जीतना ही होगा. क्योंकि टीम के पास हार की कोई गुंजाइश नहीं है. क्योंकि अगर पाकिस्तान हारता है, तो यूएसए सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लेगा, जिसकी उम्मीदे काफी कम है. लेकिन अक्सर कहा जाता है कि क्रिकेट के मैदान पर कुछ भी असंभव नहीं है. ऐसे में पाकिस्तान सिर्फ हार के कारण बाहर हो सकता है. इसके अलावा अगर मैच रद्द हो या जीत हो, पाकिस्तान क्वालिफाई कर लेगा.
कैसा रहेगा कोलंबो के मौसम का हाल?
पाकिस्तान और नामीबिया के बीच बुधवार 18 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला खेला जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, 18 फरवरी को 60 प्रतिशत बारिश की संभावना है. वहीं 81 प्रतिशत नमी रहने के आसार भी हैं. शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक सबसे ज्यादा बारिश की उम्मीदे हैं. यानी इस मैच की दूसरी पारी बारिश की चपेट में आ सकती है. जबकि कोलंबो में सुबह से ही काले बादल छाएं रहने की उम्मीद है.
दोनों टीमों का फुल स्क्वाड
पाकिस्तान- सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारिक.
नामीबिया- गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जे जे स्मिट, जान फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लॉफ्टी-ईटन, जैक ब्रैसेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग और मैक्स हेंगो.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.