क्रिकेट
Arun Jaitley Stadium: पाकिस्तान ने भारत की राजधानी पर हमला करने की धमकी दी है और अरुण जेटली स्टेडियम को बम से उड़ाने की ईमेल मिला है.
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है. पाकिस्तान ने हाल ही में जम्मू में लगातार फायरिंग की थी और ड्रोन से हमला किया था. उसके बाद पाकिस्तान ने कई जगहों पर हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने उनके इरादे नाकाम कर दिए. इस बीच पाकिस्तान ने भारत की राजधानी यानी दिल्ली पर हमला करने की धमकी दी है. दरअसल, एक ईमेल आया है, जिसमें दिल्ली में स्थित अरुण जेटली स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच शुक्रवार 9 मई को DDCA के ऑफिशियल पर एक मेल आया है, जिसमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी है. हालांकि मेल मिलते ही डीडीसीए के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि तुरंत दिल्ली पुलिस को दी. उस मेल पर लिखा था, "हमारे पास पूरे भारत में पाकिस्तान के लिए वफादार स्लीपर सेल मौजूद हैं. हम उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के लिए सक्रिय करेंगे और आपके स्टेडियम को बम से उड़ा देंगे." हालांकि मेल मिलते ही स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
The Arun Jaitley Stadium received a bomb threat via email on Friday morning, and a police complaint has been registered, a top DDCA official told IANS. “There will be a bomb blast in your stadium. We have a committed Pakistan sleeper cell active in India. The blast will be our… pic.twitter.com/vkOgUEY5DT
— IANS (@ians_india) May 9, 2025
आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि भारत के किसी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली हो. इससे पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के आधिकारिक ईमेल आया था, जिसमें लिखा था कि हम आपके इस स्टेडियम को बम से उड़ा देंगे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.