क्रिकेट
IPL 2025 playoffs: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है. अब प्लेऑफ के लिए एक जगह बची है. लेकिन इसमें कौन बाजी मार सकता है. आइए जानते हैं.
आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की रेस अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई कर चुकी है. अब 1 जगह खाली और इसके लिए 3 दावेदार बचे हुए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम शामिल है. जिसमें तीनों ही टीमों के लिए अब करो या मरो वाली लड़ाई है.
इन तीनों ही टीमों में अगर किसी भी टीम को हार झेलनी पड़ी. तो उसके के लिए टॉप-4 में जगह बनाना मुश्किल हो जाएगा. आइए जानें आखिर तीनों टीमें प्लेऑफ के बचे 1 जगह के लिए कैसे क्वॉलीफाई करेंगी.
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 12 मैच खेले हैं. जिसमें उसे छह मैच में जीत और 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा. वही एक मुकाबला बारिश के भेंट चढ़ गया. दिल्ली 13 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में वह 5वें स्थान पर है. दिल्ली अगर अपने दोनों मैच में जीत हासिल कर लेती है. तो उसके पास 17 अंक हो जाएंगे. वही प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर काबिज मुंबई इंडियंस ने अब तक 12 मैच खेले हैं. जिसमें 7 जीत के साथ उसके पास 14 अंक है. अभी मुंबई इंडियंस को दो मैच खेलने हैं. अगर दोनों मैच मुंबई जीतती है. तो वह दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के प्लेऑफ के सपने को तोड़ सकती है.
प्लेऑफ की रेस में भाग्य के भरोसे बैठी लखनऊ सुपरजायंट्स को अभी टूर्नामेंट में तीन और मैच खेलने हैं. अगर लखनऊ अपने तीनों मैच जीत लेती है तो उसके पास 16 अंक हो जाएंगे. लेकिन, टूर्नामेंट में जिस तरह का फॉर्म लखनऊ सुपरजायंट्स का रहा है. उसे देखते हुए यह काम थोड़ा मुश्किल लग रहा है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.