क्रिकेट
IND vs ENG Leeds Test Day 2 Highlights: ओली पोप लीड्स टेस्ट में गेंदबाजों के लिए काल बन गए हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ शतक जड़ दिया है. जिसकी वजह से टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई है.
भारत और इंग्लैंड (IND VS ENG) के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन एक तरफ जहां विकेटों का पतझड़ देखने को मिला. वहीं दूसरी तरफ रन भी बरसे. भारत के लिए दूसरा दिन कुछ खास नहीं रहा. उन्होंने अपने आखिरी 7 विकेट 41 रन के अंदर गंवा दिए. जिसकी वजह से भारत की पहली पारी 471 रन पर ही ढेर हो गई. इसके जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. टीम को पहला झटका 4 के स्कोर पर लगा. जब जैक क्रॉलै 4 के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का शिकार बन गए. हालांकि इसके बाद बेन डकेट (Ben Duckett) और ओली पोप(Ollie Pope) ने दूसरे विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी कर डाली. लेकिन डकेट भी बुमराह की जाल में फंस गए.
ओली पोप के शतक ने भारत के गेंदबाजों की पोल खोल दी. उन्होंने किसी भी भारतीय गेंदबाज को नहीं बख्शा. पोप ने 131 गेंद पर 100 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं. लेकिन जो रुट 28 रन के स्कोर पर फिर बुमराह को अपना विकेट दे बैठे. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह को तीनों विकेट मिले.
भारतीय टीम की पहली पारी 471 रन पर समाप्त हो गई. भारत ने अपने आखिरी 7 विकेट सिर्फ 41 रन के अंदर खो दिए. 8 साल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे करुण नायर बेन स्टोक्स की बॉल पर कवर ड्राइव खेलने का चक्कर में पवेलियन लौट गए. ओली पोप ने नायर का उड़ता हुआ कैच पकड़ा.
A gutsy 💯 not out on the big occasion! 💥
— Surrey Cricket (@surreycricket) June 21, 2025
Take a bow, Ollie Pope. 😮💨
🤎 | #SurreyCricket pic.twitter.com/CGqvxAqzxI
जिसकी वीडियो काफी वायरल हो रही हैय भारत की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 147 तो उप-कप्तान ऋषभ पंत ने 134 रन बनाए. इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 101 रन की पारी खेली थी. वही इंग्लैंड के लिए कप्तान बेन स्टोक्स और जोश टंग ने 4-4 विकेट झटके. वही शोएब बशीर और ब्रायडन कार्स को 1-1 सफलता मिली.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.