क्रिकेट
India next batting superstar: विराट कोहली के उत्तराधिकारी के रूप में शुभमन गिल को देखा जा रहा है. मगर इंग्लैंड के एक पूर्व क्रिकेटर ने एक ऐसे खिलाड़ी को भारत का अगला सुपरस्टार बताया है. वो अभी तक भारत के लिए डेब्यू भी नहीं कर पाया है.
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए पिछला महीना काफी खराब रहा. क्योंकि टीम इंडिया के 2 दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट दौरे से पहले संन्यास का ऐलान कर दिया. जिसके बाद भारत की टीम मैनेंजमेंट दोनों के रिप्लेसमेंट की खोज कर रही हैं. कप्तान रोहित शर्मा का विकल्प यशस्वी जायसवाल को माना जा रहा है.
लेकिन विराट कोहली की जगह कौन लेगा ये अभी तक तय नहीं हो सका है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को कोहली का उत्तराधिकारी के तौर पर देख रहे हैं. मगर इन सबसे बीच इंग्लैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज ने शुभमन गिल की जगह इस खिलाड़ी को अगला विराट कोहली करार दिया है. आइए जानें आखिर वो कौन-सा खिलाड़ी है.
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने इनसाइडस्पोर्ट से बात करते हुए बोले कि भारत का अगला स्टार साई सुदर्शन है. उसको नंबर-4 की भूमिका मिलनी चाहिए. पनेसर ने कहा कि इस समय टीम में कुछ बहुत अच्छे युवा खिलाड़ी हैं. एक खास बैट्समैन सरे का खिलाड़ी है साई सुदर्शन है. वह बहुत आक्रामक और निडर है.
वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इंग्लिश परिस्थितियों में खेलने का अच्छा अनुभव है. मुझे लगता है कि वह भारतीय क्रिकेट के अगले सुपरस्टार हो सकते हैं और विराट कोहली ने नंबर चार पर जो भूमिका निभाई, उसे निभा सकते हैं.
साई सुदर्शन का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन काफी कमाल का रहा है. इसलिए उनको भारत के टेस्ट टीम में जगह मिली है. वो अबतक 28 लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं. जिसमें साई को 60.69 का रहा है. इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं.
वही सुदर्शन ने 29 फर्स्ट क्लास मैच में 1957 रन बना चुके हैं. हाल ही में आईपीएल 2025 में इस युवा बल्लेबाज का बल्ला खूब बोला था. जिसकी वजह से साई सुदर्शन को ऑरेंज कैप का अवॉर्ड मिला था.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.