Advertisement

IND vs ENG Playing 11: इंग्लैंड के प्लेइंग इलेवन का हुआ ऐलान, जोफ्रा आर्चर को नहीं मिली जगह

ENG Playing 11: इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. जिसमें घातक गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को जगह नहीं मिली है.

Latest News
IND vs ENG Playing 11: इंग्लैंड के प्लेइंग इलेवन का हुआ ऐलान, जोफ्रा आर्चर को नहीं मिली जगह
Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंडस में खेला जाना है. इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. जिसमें जोफ्रा आर्चर को जगह नहीं मिली है. जिससे उनका  टेस्ट क्रिकेट में वापसी का इंतजार और बढ़ गया है. एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड बिना किसी बदलाव के प्लेइंग इलेवन उतारने का फैसला किया है.

जोफ्रा आर्चर को 2021 के बाद पहली बार इंग्लैंड की टेस्ट टीम में शामिल किया गया था. लेकिन टीम ने उसी प्लेइंग इलेवन पर भरोसा बनाए रखने का फैसला किया है. जिसने उन्हें हेडिंग्ले में भारत के खिलाफ सीरीज का पहला मैच जिताया था. पिछले हफ्ते हेडिंग्ले में शुरुआती टेस्ट में इंग्लैंड की रोमांचक पांच विकेट की जीत के बाद आर्चर को टीम में शामिल किया गया था.  

एजबेस्टन में कैसा है भारत का रिकॉर्ड 

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है. इंडिया ने एजबेस्टन में अबतक कुल 8 टेस्ट मैच खेले है. जिसमें भारत को एक भी मुकाबले में जीत नहीं मिली है. जबकि सिर्फ 1 मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ है. ऐसे में बेन स्टोक्स दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज करके सीरीज में अपनी बढ़त मजूबत करना चाहेगी. 

इस मैदान पर क्रिस वोक्स का रिकॉर्ड कमाल का रहा है. वोक्स भारत के खिलाफ पहली अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट खेलेंगे. 36 वर्षीय वोक्स का अपने घरेलू मैदान पर अपने तीन टेस्ट मैचों में शानदार रिकॉर्ड है. 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement