Advertisement

Mumbai Indians ने बदल दिया कप्तान, रिटायरमेंट लेने वाले इस धुरंधर को थमा दी टीम की कमान

मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी के संन्यास लेने के 24 घंटे के अंदर ही कप्तान बना दिया है. टीम ने इस तरह इसकी जानकारी दी है.

Latest News
Mumbai Indians ने बदल दिया कप्तान, रिटायरमेंट लेने वाले इस धुरंधर को थमा दी टीम की कमान

nicolas pooran

Add DNA as a Preferred Source

साल 2025 में कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है. इस लिस्ट में विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा-ग्लेन मैक्सवेल के नाम शामिल हैं. हाल ही में एक बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. लेकिन 24 घंटे के अंदर ही उसे टीम का कप्तान बना दिया गया. मुंबई इंडियंस ने ये बड़ा फैसला लिया है. आइए जानते हैं कि वो खिलाड़ी कौन है और उसे किस टीम का कप्तान बनाया गया है. 

10 जून को लिया संन्यास

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 10 जून को 29 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले ली है. उनके इस फैसले ने सभी को चौंका दिया है. क्योंकि इतनी कम उम्र में उन्होंने अपने नेशनल टीम का साथ छोड़ दिया है. पूरन अभी अपनी तगड़ी फॉर्म में हैं और उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं. उनके संन्यास की वजह सामने नहीं हैं, लेकिन ऐसी खबरें हैं कि वो दुनियाभर की टी20 लीगों पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. 

11 जून को मिली कप्तानी

निकोलस पूरन ने 10 जून को संन्यास लिया है और उसके अगले दिन ही कप्तानी मिल गई. दरअसल, मुंबई इंडियंस की न्यू यॉर्क टीम ने पूरन को कप्तान बना दिया है. पूरन ने कीरोन पोलार्ड को रिप्लेस किया है. मेजर लीग क्रिकेट की मुंबई इंडियंस न्यू यॉर्क के लिए पूरन दो सीजन से खेल रहे हैं. साल 2023 MLC के फाइनल में पूरन ने 137 रनों की पारी खेली थी और टीम को खिताब दिलाया था. अब एमआई न्यू यॉर्क ने उन्हें टीम की कमान सौंप दी है. 

मुंबई इंडियंस न्यू यॉर्क ने इसकी जानकारी देते हुए लिखा, शहर में एक नया कमांडर आया है, कप्तान निकोलस पूरन. बता दें कि 2023 और 2024 में पूरन ने इसी टीम के लिए खेला है. उन्होंने 2023 में 8 मैचों में 388 रन बना डाले थे और फिर 2024 में 7 मैचों में 180 रन बना पाए थे. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक भी ठोके हैं. 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement