Advertisement

Test Captain Steps Down: शर्मनाक हार बर्दाश्त नहीं कर पाया स्टार क्रिकेटर, टेस्ट सीरीज गंवाते ही छोड़ी कप्तानी

Najmul Hossain Shanto steps down as Bangladesh Test captain: बांग्लादेश टेस्ट टीम के कप्तान नजमुल शांतो ने श्रीलंका के खिलाफ मिली टेस्ट सीरीज में हार के बाद कप्तानी छोड़ दी है. जिसका ऐलान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया.

Latest News
Test Captain Steps Down: शर्मनाक हार बर्दाश्त नहीं कर पाया स्टार क्रिकेटर, टेस्ट सीरीज गंवाते ही छोड़ी कप्तानी
Add DNA as a Preferred Source

बांग्लादेश को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 78 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी. इसी के साथ मेहमान टीम सीरीज 0-1 से गंवा बैठी. जिसके बाद नजमुल शांतो ने बांग्लादेश की टेस्ट कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया. वही इस महीने की शुरुआत में ही शांतो को वनडे कप्तान के पद से हटा दिया गया था. इनके स्थान पर मेहदी हसन मिराज को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी. 

नजमुल शांतो का बतौर टेस्ट कप्तान कार्यकाल नवंबर 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के साथ शुरू हुआ था. शांतो के नेतृत्व में बांग्लादेश ने 14 टेस्ट मैचों में चार जीते, जबकि नौ में हार का सामना करना पड़ा. इनके अलावा एक मैच ड्रॉ रहा. 

सीरीज हारते ही छोड़ी कप्तानी 


श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजमुल शांतो ने कहा कि मैं अब टेस्ट फॉर्मेट में कप्तान के तौर पर काम करना नहीं चाहता. मैंने टीम की बेहतरी के लिए यह फैसला लिया है. मुझे लगता है कि इससे टीम को मदद मिलेगी. मैं पिछले कुछ सालों से ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहा हूं. मुझे लगता है कि तीन कप्तान (तीन अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट के लिए) समझदारी नहीं है. मुझे नहीं पता कि बोर्ड इस बारे में क्या सोचेगा. मैं बोर्ड के फैसले का समर्थन करूंगा, लेकिन यह मेरा निजी फैसला है. मुझे लगता है कि टीम के लिए तीन अलग-अलग कप्तानों से निपटना मुश्किल होगा. 

नजमुल शांतो ने जोर देकर कहा कि उनके इस फैसले को भावनात्मक या हाल ही में सीरीज में हार की प्रतिक्रिया के तौर पर न देखा जाए। उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि कोई भी यह न सोचे कि यह फैसला भावनात्मक है, या मैं किसी बात से निराश हूं। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं। यह टीम की बेहतरी के लिए है।"

कैसा रहा है करियर 

कप्तान के रूप में नजमुल शांतो का टेस्ट में औसत 36.24 रहा. जबकि टीम की अगुवाई न करने पर उनका औसत 29.83 रहा था. शांतो के नेतृत्व में बांग्लादेश ने जो चार टेस्ट जीते. उनमें उन्होंने 37.16 की औसत से रन बनाए.

नजमुल शांतो ने 20 जनवरी 2017 को अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने अब तक 37 टेस्ट मैचों की 70 पारियों में 52.64 की औसत के साथ 2189 रन बनाए. जिसमें सात शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं. शांतो 49 वनडे और 50 टी20 मैच भी खेल चुके हैं. 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement