क्रिकेट
मुंबई इंडियंस का छठा खिताब जीतने का सपना टूट सकता है, जिसके आंकड़े भी गंवाही दे रहे हैं. ऐसे में एमआई को फाइनल खेलना है, तो पूरा इतिहास बदलना पड़ेगा.
आईपीएल 2025 अपने आखिरी पड़ाव पर है. प्लेऑफ में चार टीमों आरसीबी, पीबीकेएस, जीटी और एमआई ने क्वालिफाई कर लिया है. हालांकि आज एलएसजी और आरसीबी मैच से टॉप-2 टीमें भी पक्की हो जाएंगी. बीती रात यानी 26 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया, जिसे पंजाब ने जीतकर टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर ली है. हालांकि एमआई फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. क्योंकि टीम का छठा खिताब जीतना असंभव हो गया है. आइए जानते हैं कि आंकड़े क्या कहता है.
प्लेऑफ में कैसे जीतेगी मुंबई इंडियंस!
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक काफी शानदार रहा है. टीम ने 14 मैचों में से 8 मुकाबले जीते हैं और 6 मैच हारे हैं. हालांकि एमआई की टीम लीग स्टेज के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत सकी है. ऐसे में इन्हीं टीमों ने क्वालिफाई किया है और अब टीम प्लेऑफ में इन टीमों के खिलाफ कैसी जीतेगी. इन टीमों के खिलाफ लीग स्टेज के दौरान कुल 4 मैच खेले, जिसमें चारों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है.
मुंबई इंडियंस 29 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. उसके बाद आरसीबी के खिलाफ टीम को 12 रनों से हार मिली थी. उसके बाद 6 मई को एमआई का सामनो दोबारा गुजरात से हुआ, जिसमें जीटी ने 3 विकेट से जीत दर्ज की. वहीं पंजाब किंग्स ने 26 मई को एमआई को 7 विकेट से हराया था. ऐसे में एमआई का छठे खिताब जीतने का सपना टूट सकता है.
फाइनल में पहुंचना हुआ मुश्किल
आपको बता दें कि पंजाब से हार के बाद मुंबई इंडियंस का फाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है. टीम को 29 मई को एलिमिनेटर मुकाबला खेलना है. ऐसे में अगर टीम ये मैच हारती है, तो सीधा बाहर हो जाएगी. लेकिन अगर टीम को जीत मिलती है, तो टीम को फिर क्वालिफायर 2 खेलना होगा. क्वालिफायर 2 जीतने के बाद टीम फाइनल तक पहुंचेगी. ऐसे में टीम लगातार दो मुकाबले जीतने होंगे, जो काफी असंभव लग रहा है. इसमें चौंकाने वाली बात ये रही है कि जो भी टीम तीसरे और चौथे नंबर पर रही है, वो फाइनल में कभी नहीं पहुंच सकी है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.