Advertisement

'अलविदा नहीं कह रहा, न ये कह रहा...', IPL से संन्यास पर सस्पेंस छोड़ गए महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni IPL Retirement: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल संन्यास पर बड़ा बयान दिया है. हालांकि उन्होंने ये साफ नहीं किया है कि वो अगले सीजन उपलब्ध रहेंगे या नहीं?

Latest News
 'अलविदा नहीं कह रहा, न ये कह रहा...', IPL से संन्यास पर सस्पेंस छोड़ गए महेंद्र सिंह धोनी
Add DNA as a Preferred Source


चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आखिरी लीग मैच में गुजरात टाइटंस को 83 रन से धूल चटा दी. जिसके बाद कप्तान एमएस धोनी से आईपीएल संन्यास पर सवाल किया गया. जिसपर धोनी एक बार फिर सस्पेंस छोड़ गए हैं. धोनी ने कहा कि वो आने वाले कुछ महीनों में इसपर विचार करेंगे कि अगला सीजन खेलेंगे या नहीं? आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर काफी खराब रहा है. 

वही ऋतुराज के चोटिल होने पर धोनी ने बीच आईपीएल में सीएसके की कमान संभाली थी. लेकिन वो भी कुछ कमाल नहीं दिखा सके. जिसकी वजह से फैंस उम्मीद कर रहे थे कि महेंद्र सिंह धोनी गुजरात के खिलाफ मिली जीत के बाद संन्यास की घोषणा कर देंगे. आइए जानें एमएस धोनी ने आईपीएल संन्यास पर क्या-क्या कहा? 

आईपीएल संन्यास पर क्या बोले एमएस धोनी 

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के बाद एमएस धोनी ने कहा कि मेरे पास अभी 4-5 महीने हैं. मैं अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए  50% ज़्यादा मेहनत करता हूं. आईपीएल क्रिकेट का सर्वोच्च स्तर है. उन्होंने कहा कि अगर प्लेयर अपने प्रदर्शन के आधार पर संन्यास लेने लगे तो कई खिलाड़ी 22 साल की उम्र में ही क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. संन्यास से पहले ये देखना जरुर है कि अपने कितनी भूख और फिटनेस बची हुई है. 

एमएस धोनी ने आगे कहा कि वह अपने घर वापस जाकर बाइक चलाने का आनंद उठाएंगे. इसके बाद ही आईपीएल पर कुछ फैसला लेंगे. मेरे पास काफी समय है. मैं रांची वापस जाऊंगा. बहुत दिनों से घर नहीं गया हूं. कुछ बाइक राइड का मजा लूंगा और फिर कुछ महीने बाद फैसला लूंगा. मैं यह नहीं कह रहा कि मेरा काम पूरा हो गया है और उसी वक्त मैं ये भी नहीं कर रहा कि मैं वापस आऊंगा. मेरे पास समय है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement