Advertisement

धवन के डेब्यू मैच में Virat Kohli पर भड़के थे Dhoni, Ishant Sharma ने खोला बड़ा राज

MS Dhoni के बारे में विराट कोहली बताते हैं कि वही एक खिलाड़ी हैं जिन्होंने उनके बुरे वक्त में उनसे बात की थी.

धवन के डेब्यू मैच में Virat Kohli पर भड़के थे Dhoni, Ishant Sharma ने खोला बड़ा राज

ms dhoni got angry on virat kohli when shikhar dhawan debut in international cricket

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को मैदान पर काफी कूल अंदाज में देखा जाता है. धोनी के व्यक्तित्व की वजह से उन्हें फैंस ने कैप्टेन कूल (Captain Cool) का नाम भी दे दिया है. लेकिन क्या आज जानते हैं कि धोनी गुस्सा करते हैं तो फिर कोई भी खिलाड़ी उनके पास तक नहीं फटकना चाहता है. धोनी ने कई खिलाड़ियों को मौका दिया है जो आज टीम इंडिया (Team India) की रीढ़ की हड्डी बने हुए हैं. इनमें से एक बल्लेबाज हैं विराट कोहली (Virat Kohli). कोहली ने तो भारतीय टीम की कप्तानी की थी और धोनी (MS Dhoni) के कप्तानी छोड़ने के बाद कोहली को ही टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. दोनों के बीच रिश्ते काफी अच्छे हैं लेकिन एक यूट्यूब पोडकास्ट में ईशांत शर्मा ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि जिस मैच में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने टेस्ट डेब्यू किया था उसी मुकाबले में धोनी कोहली पर भड़क गए थे. 

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में जल्द नजर आएंगे मोहम्मद कैफ, इस खतरनाक तेज गेंदबाज से है खून का रिश्ता  

ईशांत शर्मा से जब पूछा गया कि क्या धोनी कभी भी विराट कोहली पर भकड़े हैं. तब ईशांत ने कहा, "हां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हम टेस्ट मैच खेल रहे थे और शिखर धवन का डेब्यू मैच था. दूसरी पारी में थोड़ा टेस्ट मैच फंस गया था. हालांकि हम जीत गए. शिखर धवन दूसरी पारी में बैटिंग नहीं कर पाया क्योंकि उसकी उंगली में चोट लग गई थी. चीकू भी आउट हो गया था और हम मैच जीतकर लिफ्ट में जा रहे थे. तो उन्होंने बोला कि जब पता है कि बैट्समैन शॉट है तो वह शॉट
 मारने की क्या जरूरत थी. 

ईशांत शर्मा पर भी भड़के थे धोनी

ईशांत ने ये भी बताया कि कैसे धोनी उनपर भी भड़के हैं. ईशांत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के फाइनल का एक वाकया बताया जिसमें धोनी उनपर गुस्सा हुए थे. हालांकि धोनी मैदान पर बहुत कम मौके पर गुस्से में दिखाई देते हैं. धोनी और विराट कोहली के बीच रिश्ता काफी अच्छा है. विराट कोहली ने बताया था कि जब उनसे कप्तानी ली गई थी तब धोनी ही एक ऐसे शक्स थे जिन्होंने उनसे बात की थी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement