Advertisement

एमएस धोनी ने बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा, कहा 'अगर आपके चार खिलाड़ी...'

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में मिली सातवीं हार के बाद बल्लेबाजों पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि आपको परिस्थितियों का आकलन करना होगा.

Latest News
एमएस धोनी ने बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा, कहा 'अगर आपके चार खिलाड़ी...'
Add DNA as a Preferred Source

पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 155 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए सीएसके को पांच विकेट से हरा दिया. जिसके साथ ही चेन्नई को पहली बार घर पर हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने बल्लेबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ा. 

हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में हर्षल पटेल ने 4 विकेट झटके. जिसके लिए उनको मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला. एसआरएच से मिली हार के बाद धोनी ने माना कि उनकी टीम ने 15 से 20 रन कम बनाए हैं. 

बल्लेबाजों पर जमकर बरसे धोनी 

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हार के बाद कहा कि हम लगातार विकेट खोते रहे. मुझे लगा कि पहली पारी में विकेट थोड़ा बेहतर था और 155 रन उचित स्कोर नहीं था. क्योंकि यह बहुत ज़्यादा टर्न नहीं कर रहा था. 8वें, 9वें और 10वें ओवर के बाद यह तेज़ गेंदबाज़ों के लिए थोड़ा मुश्किल हो गया, लेकिन कुछ भी असामान्य नहीं था. 

धोनी ने आगे कहा कि हम थोड़ा बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे और बोर्ड पर कुछ और रन बना सकते थे. हां दूसरी पारी में थोड़ी मदद मिली. हमारे स्पिनरों में गुणवत्ता है. उन्हें थोड़ा उछाल मिला, गेंद थोड़ी रुकी, लेकिन हां, हम 15-20 रन से पीछे रह गए.

यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां हम सुधार करना चाहते हैं. क्योंकि बीच के ओवर बहुत महत्वपूर्ण होते हैं. आपको अतिरिक्त 5, 10 या 15 रन बनाने होंगे, खासकर अगर आप अच्छी शुरुआत करते हैं. 

 इस खिलाड़ी के फैन बने धोनी 

महेंद्र सिंह धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद डेवाल्ड ब्रेविस की तारीफ में खूब कसीदें पढ़े. जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीएसके के लिए अपना पहला मैच खेला.

ब्रेविस ने हैदराबाद को खिलाफ 42 रनों की धमाकेदार पारी खेली. उनको चोटिल तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement