Advertisement

CSK VS MI: एमएस धोनी ने IPL से रिटायरमेंट पर खत्म किया सस्पेंस, कही ऐसी बात की फैंस हो जाएंगे खुश

MS Dhoni Statement On Retirement From IPL: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Latest News
CSK VS MI: एमएस धोनी ने IPL से रिटायरमेंट पर खत्म किया सस्पेंस, कही ऐसी बात की फैंस हो जाएंगे खुश
Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025(IPL 2025) के शुरु होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI)  के  IPL से रिटायरमेंट की खबरें चर्चा में थी. इसकी सबसे बड़ी वजह धोनी की एक टी-शर्ट थी. जिसमें "वन लास्ट टाइम"  लिखा हुआ था. यही टी-शर्ट पहनकर वो चेन्नई पहुंचे थे. 

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ मैच से पहले एमएस धोनी ने इसपर अपनी चुप्पी तोड़ दी है.  उन्होंने कहा कि ना तो वह और ना ही फ्रैंचाइजी जल्द ही एक-दूसरे को अलविदा कहने के लिए तैयार हैं. इस बयान से सबसे ज्यादा खुशी जिसे हुई है. वो महेंद्र सिंह धोनी के फैंस हैं.  

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले दिया बड़ा बयान  

महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महामुकाबले से पहले बोले कि वह जब तक चाहें चेन्नई के लिए खेल सकते हैं और अगर वह चोटिल भी हो जाते हैं और व्हीलचेयर पर आ जाते हैं. तो भी सीएसके उन्हें एक और सीजन खेलने के लिए मना लेगी. 

वही धोनी ने आगे कहा कि मैं जब तक चाहूं सीएसके के लिए खेल सकता हूं. यह मेरी फ्रेंचाइजी है. यहां तक ​​कि अगर मैं व्हीलचेयर पर भी हूं. तो वे मुझे घसीट कर ले जाएंगे.
 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement