Advertisement

MS Dhoni Birthday: क्रिकेटर्स से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक, सभी हैं माही के फैन; कैप्टन कूल को इस तरह दी बधाई

MS Dhoni Birthday: कैप्टन कूल कहे जाने वाले एमएस धोनी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर क्रिकेटर्स से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक उन्हें बधाईयां दे रहे हैं.

Latest News
MS Dhoni Birthday: क्रिकेटर्स से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक, सभी हैं माही के फैन; कैप्टन कूल को इस तरह दी बधाई

MS Dhoni Birthday reactions

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज यानी 7 जुलाई 2025 को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर फैंस से लेकर क्रिकेटर और बॉलीवुड स्टार्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें धोनी अपने दोस्तों के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं. कई दिग्गजों ने अब तक माही के जन्मदिन की बधाईयां दी हैं. आइए जानते हैं कि अब तक किस-किस ने कैप्टन कूल को विश किया है. 

दोस्तों के साथ मनाया बर्थडे

धोनी के फैन पेज पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें ऐसा दावा किया जा रहा है कि धोनी की ये वीडियो उनके इस जन्मदिन की है. इसमें धोनी अपने कुछ दोस्तों के साथ केक काट रहे हैं. कैप्शन में लिखा है कि थाला एमएस धोनी अफने 44वें जन्मदिन को दोस्तों के साथ मना रहे हैं. इस वीडियो पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

किस-किस ने माही को किया विश?

भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों ने माही को बर्थडे विश दी है. इसके अलावा पूर्व दिग्गजों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स भी उन्हें उनके जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं. हार्दिक पांड्या से लेकर रवींद्र जडेजा सभी ने माही के साथ एक तस्वीर साझा की है. इतना ही नहीं फैंस ने तो उनका काफी बड़ा पोस्टर बना दिया है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. 

देखें रिएक्शन

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement