Advertisement

MS Dhoni सर्जरी के बाद कर रहे हैं भरपूर मजे, वीडियो में देखें खास दोस्तों के साथ माही की कैसे चल रही है मस्ती 

MS Dhoni 1ST Video After Surgery: आईपीएल 2023 में घुटने की चोट के साथ खेलने के बाद महेंद्र सिंह धोनी की सर्जरी हुई है. सर्जरी के बाद माही अपने घर में हैं और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वाइफ साक्षी ने शेयर किया है.

MS Dhoni सर्जरी के बाद कर रहे हैं भरपूर मजे, वीडियो में देखें खास दोस्तों के साथ माही की कैसे चल रही है मस्ती 

MS Dhoni 1ST Video After Surgery

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल 2023 (IPL 2023) में महेंद्र सिंह धोनी के घुटने में काफी दिक्कत थी और पूरे सीजन में उन्होंने दर्द के साथ ही खेला. हालांकि अब धोनी के घुटनों की सफल सर्जरी हो चुकी है और वह रांची के अपने फॉर्म हाउस में रिकवर कर रहे हैं. इस बीच सर्जरी के बाद धोनी का पहला वीडियो सामने आया है जिसे किसी और ने नहीं बल्कि वाइफ साक्षी ने शेयर किया है. वीडियो में धोनी अपने घर के लॉन में पेट्स के साथ खेलते दिख रहे हैं. 

धोनी को रिकवर करते देख फैंस हुए खुश
महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ दिन पहले ही अपने घुटनों की सर्जरी कराई है और अब वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं. उनकी वाइफ साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें धोनी अपने पेट्स के साथ खेलते दिख रहे हैं. फैंस यह वीडियो देखकर काफी खुश हैं. बता दें कि इस साल पूरे आईपीएल में कहा जा रहा था कि यह धोनी का आखिरी सीजन है लेकिन अब तक न तो खुद माही ने और न ही चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से रिटायरमेंट की पुष्टि की गई है.

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे का बड़ा उलटफेर, वेस्टइंडीज को 35 रनों से हराकर वर्ल्ड कप का टिकट पक्का करने के करीब पहुंची

अगले सीजन में IPL खेलेंगे या नहीं इसकी नहीं हुई पुष्टि
महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक रिटायरमेंट की पुष्टि नहीं की है और उनकी कप्तानी में चेन्नई ने 5वीं बार ट्रॉफी जीती है. फैंस अभी धोनी के खेलते रहने की खबर से काफी खुश हैं. हालांकि अब देखना है कि घुटने की सर्जरी के बाद वह कितने फिट हैं क्योंकि माही की उम्र भी 42 साल के करीब हो चुकी है. बता दें कि इस साल सीएसके के कप्तान किसी भी मैदान पर खेल रहे थे दर्शकों में सबसे ज्यादा उत्साह उनके लिए ही था. हर मैदान पर फैंस धोनी और सीएसके के फ्लैग और बैनर्स लेकर आए थे. आईपीएल खत्म होने के बाद धोनी फिलहाल अपने होमटाउन रांची में हैं और परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं. बता दें कि क्रिकेट से रिटायर होने के बाद वह खेती, पशुपालन समेत कई तरह के और कारोबार भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Saff Cup: भारत ने नेपाल को 2-0 से हरा सेमीफाइनल में बनाई जगह, सुनील छेत्री और महेश सिंह ने दागे गोल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement