Advertisement

भाई Shaun Marsh ने IPL के पहले सीजन में लगाई थी सेंचुरी, Mitchell Marsh ने 18वें सीजन में शतक लगाकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Mitchell Marsh century against GT: मिचेल मार्श ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया है. वो इस सीजन शतक लगाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं.

Latest News
भाई Shaun Marsh ने IPL के पहले सीजन में लगाई थी सेंचुरी,  Mitchell Marsh ने 18वें सीजन में शतक लगाकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड
Add DNA as a Preferred Source

लखनऊ सुपर जायंट्स के ओपनर बल्लेबाज मिचेल मार्श ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. मार्श के भाई शॉन मार्श ने आईपीएल के पहले सीजन में सेंचुरी जड़ी थी. अब 18 साल के बाद छोटे भाई ने गुजरात के गेंदबाजों का बखिया उधेड़ दी. 

मिचेल मार्श आईपीएल 2025 में शतक लगाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने हैं. वही इस शतक के साथ ही मार्श ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है. शॉन मार्श और मिशेल मार्श आईपीएल इतिहास में शतक बनाने वाले पहले भाई बने. उनसे पहले ये कारनामा कोई नहीं कर पाया है.  शॉन मार्श ने आईपीएल 2008 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 69 गेंदों पर 115 रनों की पारी खेली. 

धीमी शुरुआत के बाद बिखेरा जलवा

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिचेल मार्श की शुरुआत काफी धीमी रही थी. उन्होंने 33 गेंदों पर 50 रन बनाए थे. जिसके बाद शतक के पास पहुंचने के लिए मार्श ने सिर्फ 23 गेंद ही ली थी. मार्श ने 64 गेंदों पर 117 रनों की पारी खेली. जिसमें 10 चौके और 8 छक्के देखने को मिले.

 

मार्श की शतकीय पारी के बदौलत ही लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 235 रनों के विशालकाय स्कोर तक पहुंच सकी. हालांकि इस दौरान मार्श को पूरन और एडेन मारक्रम का पूरा साथ मिला. 

मार्श और पूरन की आधी में उड़ी गुजरात

सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श के पहले आईपीएल शतक और निकोलस पूरन के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से लखनऊ सुपर जाइंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस के खिलाफ दो विकेट पर 235 रन बनाए. 

मार्श ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 64 गेंद में आठ छक्कों और 10 चौकों से 117 रन बनाए और पूरन (नाबाद 56 रन, 27 गेंद, पांच छक्के, चार चौके) के साथ दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी करके टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. मार्श ने इससे पहले एडेन मार्करम (36) के साथ पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी. वही आखिरी में ऋषभ पंत के बल्ले से 6 गेंदों पर नाबाद 16 रन देखने को मिले. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement