Advertisement

WPL 2025 Final: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल, अपनी ड्रीम 11 में लेना न भूलें इन धाकड़ खिलाड़ियों को 

WPL 2025 Final MI Vs DC: WPL 2025 का सीजन अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक घमासान के लिए आप भी अपनी ड्रीम 11 टीम तैयार कर लें. 

Latest News
WPL 2025 Final: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल, अपनी ड्रीम 11 में लेना न भूलें इन धाकड़ खिलाड़ियों को 

मुंबई और दिल्ली के बीच होगा रोमांचक घमासान

Add DNA as a Preferred Source

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) का फाइनल खेला जाना है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची है. मुंबई की टीम के पास घरेलू ग्राउंड ब्रेबोर्न स्टेडियम  में खेलने का एडवांटेज है. दूसरी ओर दिल्ली की टीम तीसरी बार फाइनल में आकर नहीं चूकना चाहेगी. इस पूरे टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) शानदार लय में दिख रही है. इस मुकाबले में कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रहेगी. अगर आप भी अपनी ड्रीम 11 या प्रिडेक्शन 11 जैसी टीम बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ खिलाड़ियों को जरूर शामिल करें.  इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर रही है और उन्हें फाइनल में सीधे एंट्री मिली है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 ऐसी हो सकती है

मुंबई इंडियंस: हीली मैथ्यूज, अमेलिया कर, नेट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), सजीवन सजना, जी कमालिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, साइका इशाक।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजन कप, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, तितास साधू


यह भी पढ़ें: IPL इतिहास में किस टीम ने बदले सबसे ज्यादा कप्तान, देखें टॉप-5 टीमों की लिस्ट

 


 

Dream 11 में जरूर शामिल करें इन खिलाड़ियों को 

बल्लेबाज के तौर पर शेफाली वर्मा, दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग और मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर को रख सकते हैं. विकेटकीपर बल्लेबाद के लिए यास्तिका भाटिया एक शानदार विकल्प है. जेस जोनासेन, हेली मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर को बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल किया जा सकता है. गेंदबाजी में आप शबनम इस्माइल, शिखा पांडे, मिन्नू मणि का विकल्प है. कप्तान के लिए एक विकल्प हेली मैथ्यूज का है. यास्तिका भाटिया को उपकप्तान बना सकते हैं. 

नोट: यहां सिर्फ सामान्य जानकारी दी गई है. कोई भी फैसला अपने विवेक पर ही लें. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement