क्रिकेट
MI vs SRH Pitch Report: आईपीएल 2025 का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 17 अप्रैल को खेला जाएगा. यहां जानिए पिच रिपोर्ट कैसी है.
आईपीएल 2025 का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 17 अप्रैल को खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखी है. हालांकि एमआई और एसआरएच ने अब तक 6 मैचों में 2-2 जीत हासिल की है. एमआई की टीम अंक तालिका में 7वें स्थान पर है, जबकि हैदराबाद 9वें पायदान पर है. ऐसे में दोनों टीमों के लिए ये जीत काफी जरूरी है. इस मैच में रनों का अंबार लग सकता है. आइए जानते हैं कि मुंबई की पिच से बल्लेबाज या गेंदबाज किसको साथ मिलता है.
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए जन्नत मानी जाती है. यहां की पित लाल मिट्टी की बन हुई है, जिससे काफी उछाल मिलता है. ऐसे में गेंद बल्ले पर और भी अच्छे से आती है. इस पिच पर काफी काफी हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं. हालांकि स्पिनर्स के लिए इस पर ज्यादा कुछ नहीं है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को सिमित मदद मिलती है.
मुंबई के इस ऐतिहासिक मैदान पर अब तक 118 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं. इसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 55 बार जीत हासिल की है. लेकिन रनों की पीछा करने वाली टीम 63 बार जीते है. ऐसे में यहां पर कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाज कर सकता है. यहां पर टॉस जीतने वाली टीम ने 61 बार और टॉस हारने वाली टीम ने 57 बार मुकाबला जीता है.
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई ने 13 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि हैदराबाद 10 बार जीती है. दोनों टीमों के बीच सबसे बड़ा स्कोर 277 रनों का है. वहीं सबसे छोटा स्कोर 87 रनों का है. आईपीएल 2023 से मुंबई ने हैदराबाद को 4 मैचों में 3 बार हराया है. इन आकंड़ो को देखने के बाद एमआई का एसआरएच पर पलड़ा भारी नजर आ रहा है.
रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकलटन, श्रीजीत कृष्णन, बेवन जैकब्स, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, विल जैक, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, सत्यनारायण पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुबीब-उर-रहमान और जसप्रीत बुमराह.
ईशान किशन, अथर्व तायदे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंदु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकर और ईशान मलिंगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.